Post Top Ad
Monday, July 25, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, नगर पंचायत के पांच वार्डों में 60 दिनों से नही आया पानी, बूंद-बूंद पानी को तरसे नगर पंचायत वासी।
UP, नगर पंचायत के पांच वार्डों में 60 दिनों से नही आया पानी, बूंद-बूंद पानी को तरसे नगर पंचायत वासी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के पांच वार्डों में पिछले 60 दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा है। खराब हुई मोटर न तो नगर प्रशासन ठीक करा सका और न ही जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और न ही रिबोर करने का फैसला लिया गया। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से नगर पंचायत के लोगों में भारी आक्रोश है और लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। भीषण उमस भरी गर्मी में इस तरह की लापरवाही से समझ में आता है कि जिम्मेदार किस कदर अपनी मनमानी पर उतारू हैं। एक तरफ तो सरकार हर घर नल, हर घर जल जैसी योजनाएं चला कर लोगों को हर हाल में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की बात कह रही है। लेकिन अजीतमल नगर पंचायत प्रशासन इसे लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। 26 मई 2022 को आंबेडकर नगर मोहल्ले में लगे नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। इससे आर्य नगर, राजीव नगर, आंबेडकर नगर, आजाद नगर, गांधी नगर मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूपेण बाधित हो गई थी। 18 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत के हिस्से में कई दिनों तक पानी नहीं पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और आक्रोशित होकर हंगामा किया। इस पर नगर पंचायत प्रशासन ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और नगर पचायत बाबरपुर अजीतमल के वार्ड फिरोजनगर कोटला नलकूप से जुड़े वाल्व खुलवाकर आपूर्ति करने की कोशिश की गई लेकिन इससे भी कुछ घरों तक ही पानी पहुंचा। इधर मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड तथा इटावा से आए मिस्त्री भी मोटर ठीक नहीं कर पाए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आए मिस्त्री पप्पू चौहान ने पाइप लाइन में मिट्टी जमा होने तथा बोर फेल होने की आशंका जताकर जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी थी। इसके बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी अभी तक नहीं चेते। हालात ये हैं कि 60 दिन बीतने के बाद भी लोग एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही और पांच मोहल्लों में पेयजल संकट बने होने से लोगों में आक्रोश अभी भी व्याप्त है। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि इस उमस भरी भीषण गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए टैंकर से पानी आपूर्ति लगातार कराई जा रही है। मोटर व पाइप ठीक करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। यदि जरूरत पड़ी तो रिबोर भी कराया जाएगा। एसडीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि जानकारी हुई थी कि पानी की समस्या दूर हो गई है। मोटर ठीक कराकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। यदि मोटर ठीक नहीं हुई है और समस्या अभी तक व्याप्त है तो ईओ को बुलाकर जानकारी लेंगे। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद