पैसो के लिए भाई बना भाई का दुश्मन :- भाई ने सगे भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर की हत्या, फ्रिज में छिपाया शव, लूटे कैश और जेवरात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 24, 2022

पैसो के लिए भाई बना भाई का दुश्मन :- भाई ने सगे भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर की हत्या, फ्रिज में छिपाया शव, लूटे कैश और जेवरात।

पैसो के लिए भाई बना भाई का दुश्मन :- भाई ने सगे भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर की हत्या, फ्रिज में छिपाया शव, लूटे कैश और जेवरात।

पैसो के लिए भाई बना भाई का दुश्मन :- भाई ने सगे भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर की हत्या, फ्रिज में छिपाया शव, लूटे कैश और जेवरात।

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लूट के इरादे से 50 साल के सगे भाई की हत्या कर लाश को घर में रखे फ्रिज में छिपा दिया था। घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है, इनमें एक आरोपी मृतक का सगा भाई है। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 50 साल के जाकिर की लाश घर में रखे फ्रिज से बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए मृतक जाकिर के भाई 55 वर्षीय आबिद हुसैन और 25 साल के जाहिद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया है कि जाकिर घर में अकेले रहते थे और दोनों को जानकारी मिली थी कि जाकिर के घर में काफी ज्यादा कैश रखा है। कैश लूटने के इरादे से दोनों ने मिलकर जाकिर के घर जाकर लोहे के हैमर से जाकिर के सिर में वार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद घर में रखे कैश और गहने लूट लिए थे, इसके बाद लाश को फ्रिज में रखकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट के 4 लाख रुपए, गहने और हत्या में इस्तेमाल हैमर बरामद कर लिया है। मृतक जाकिर घर में अकेले रहते थे, जबकि जाकिर की पत्नी और बच्चे उनसे काफी पहले से अलग हो चुके थे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...