बैतूल, चौकीदार के किन्नर से अनैतिक संबंध, राज खुलने के डर से किन्नर को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर झूला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 19, 2022

बैतूल, चौकीदार के किन्नर से अनैतिक संबंध, राज खुलने के डर से किन्नर को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर झूला।

चौकीदार के किन्नर से अनैतिक संबंध, राज खुलने के डर से किन्नर को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर झूला।

बैतूल, चौकीदार के किन्नर से अनैतिक संबंध, राज खुलने के डर से किन्नर को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर झूला।

बैतूल। एक युवक ने अपने किन्नर दोस्त की हत्या कर फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच अनैतिक संबंध थे। कहीं राज न खुल जाए, इसलिए युवक ने पहले दोस्त की हत्या की, फिर अपनी जान दे दी। मामला जिले के सारणी का है। सारणी एसडीओपी के मुताबिक, 14 जुलाई की रात 2.30 बजे उन्हें निक्की नाम से कॉल आया था। उसने मारपीट की शिकायत की थी। जब टीम ने नंबर पर दोबारा कॉल किया तो नंबर बंद आया। अगले दिन 15 जुलाई को फंदे पर लटकी एक लाश की सूचना मिली। इसकी पहचान हरिओम चौरे के रूप में हुई। सोमवार को पुलिस को एक और लाश मिली, जो 2-3 दिन पुरानी होने की वजह से सड़ चुकी थी। इस शव पर भी उसी रस्सी के निशान मिले, जिससे हरिओम ने फांसी लगाई थी।

बैतूल, चौकीदार के किन्नर से अनैतिक संबंध, राज खुलने के डर से किन्नर को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे पर झूला।

पुलिस ने बताया कि हरिओम छिंदवाड़ा का रहने वाला था। वह सारणी की एक नर्सरी में चौकीदारी करता था। नागपुर के निक्की नाम के किन्नर से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों ने कई बार संबंध भी बनाए। चूंकि, निक्की अन्य लड़कों के साथ भी संबंध बनाता था, इसलिए हरिओम को उसके और निक्की के रिश्ते का पर्दाफाश और बेइज्जत होने का डर था। हरिओम को डर था कि किन्नर से रिलेशन का राज न खुल जाए। इस बात पर दोनों के बीच 14 जुलाई की रात में नर्सरी में ही बहस हो गई। इस दौरान निक्की ने खुद को मारा और डायल 100 को फोन लगा दिया। निक्की ने मारपीट का आरोप हरिओम पर लगाकर फोन काट दिया। इसी बात से नाराज हरिओम ने रस्सी से निक्की को गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद डर के कारण उसने भी इसी रस्सी से फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि निक्की नागपुर में रहता था, लेकिन वह अकसर सारणी आता-जाता था। हरिओम के परिजन ने भी दोनों के रिश्तों और अवैध संबंधों की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...