Post Top Ad
Tuesday, July 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, छत से गिरा युवक तो लोहे का सरिया गर्दन में घुस जबड़े को चीरता हुआ मुंह से निकला बाहर, 2 घंटे चला ऑपरेशन।
रायसेन, छत से गिरा युवक तो लोहे का सरिया गर्दन में घुस जबड़े को चीरता हुआ मुंह से निकला बाहर, 2 घंटे चला ऑपरेशन।
रायसेन। डॉक्टर्स के पास एक ऐसा केस आया, जिसमें मरीज की गर्दन से घुसा सरिया जबड़े से बाहर निकल गया था। दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टर किसी तरह उस शख्स की जान बचाने में सफल हो गए और सरिया निकालकर युवक की जान बचा ली। घटना रायसेन के बाड़ी-बरेली की है, यहां 30 साल का युवक छत से गिर गया था। नीचे गिरने पर करीब 4 फीट लंबा लोहे का सरिया उसकी गर्दन में घुस गया और जबड़े को चीरता हुआ मुंह से बाहर निकल गया। युवक को परिजन उसे लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया।
भोपाल में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, डॉक्टरों ने युवक को सीधे ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर इलाज शुरू कर दिया। करीब 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सरिया गले से निकाल लिया गया। युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अखिलेश मोहन लहरी ने बताया कि देर रात इमरजेंसी में 2 घंटे तक ऑपरेशन के बाद सरिये को निकाला गया और उसके मुंह में आई गंभीर चोटों को ठीक किया गया। इस ऑपेरशन में समय इसलिए लगा, क्योंकि सरिया गले से होता हुआ जबड़े से बाहर निकला था और श्वास नली के बेहद करीब था। इसलिए बेहद सावधानी से ऑपेरशन को अंजाम देना पड़ा। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद