Post Top Ad
Friday, July 8, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, छेड़छाड़ से परेशान महिलाओं ने शराब दुकान कराई बंद, लाठियां लेकर शराब दुकान पहुंची महिलाएं, जिसने किया विरोध उसको दौड़ाया।
इंदौर, छेड़छाड़ से परेशान महिलाओं ने शराब दुकान कराई बंद, लाठियां लेकर शराब दुकान पहुंची महिलाएं, जिसने किया विरोध उसको दौड़ाया।
इंदौर। भाजपा नेत्री उमा भारती द्वारा भोपाल में किए जाने वाले शराब दुकानों के विरोध की आग इंदौर तक पहुंच चुकी है। ताजा मामला बाणगंगा के कुशवाह नगर इलाके का है। यहां बीती रात बड़ी संख्या में लाठियों से लैस महिलाओं ने शराब दुकान पर हल्ला बोल दिया। महिलाओं ने शराब दुकान के सामने जमकर नारेबाजी की और दुकान का शटर बंद करवा दिया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला गैंग को समझाइश देकर मामले को शांत किया। महिलाओं ने बताया कि जब यहां से छात्राएं और युवतियां निकलती हैं तो शराब के नशे में धुत नशेडी उन पर कमेंट करते हैं। पिछले दिनों भी इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते महिलाओं को खुद लट्ठ लेकर दुकान बंद कराने आना पड़ा।
मामला कुशवाह नगर शराब दुकान का है। यहां गुरुवार रात बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और उन्होंने दुकान को बंद करवा दिया। इस दौरान दुकान पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया तो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और लाठियां लेकर उनके पीछे दौड़ लगा दी। दुकान के मैनेजर ने हंगामा होता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नही मानी और पुलिस के सामने ही दुकान को शटर गिरा कर बंद करवा दिया। बाद में पुलिस ने समझाइश देकर महिलाओं को मौके से रवाना किया और आबकारी विभाग को घटना से अवगत कराया।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद