Post Top Ad
Wednesday, July 27, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
देवर और उसके दोस्त भाभी के साथ बनाना चाहते थे संबंध, भाभी ने किया मना तो की हत्या, देवर के पहले भी थे अवैध संबंध।
देवर और उसके दोस्त भाभी के साथ बनाना चाहते थे संबंध, भाभी ने किया मना तो की हत्या, देवर के पहले भी थे अवैध संबंध।
उत्तर प्रदेश। बिजनौर में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। आरोप है कि भाभी ने देवर के दोस्तों के साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद देवर ने भाभी की गला घोंट कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी लाश पर इसलिए पानी डाला ताकि फिंगरप्रिंट जांच के दौरान न आए, इसके बाद शरीर पर मिट्टी भी डाली। इन सब चतुराई के बाद भी आखिर आरोपी देवर पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने लाश के पास से देवर का मोबाइल बरामद किया, जिसमें उसकी भाभी की फोटो मौजूद थी। फिलहाल पुलिस ने देवर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 19 जुलाई को एक महिला सवेरे आठ बजे अपने खेत पर चारा लेने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तब उसकी सास उसको तलाश करने के लिए निकली थी। गांव के लोगों के साथ मिलकर तलाश करते समय उसकी लाश अर्धनग्न अवस्था में खेत में मिली। महिला के गले में उसका दुपट्टा फंसा हुआ था, जिसको देखकर लग रहा था कि पहले उसके साथ दुराचार हुआ और फिर बाद में हत्या की गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों को नामजद करते मुकदमा लिखा था। विवेचना में तीन लोग निर्दोष पाए गए, जबकि देवर इस घटना में शामिल पाया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी चचेरी भाभी थी। उसके चचेरे भाई और महिला के जेठ दोनों हरिद्वार में नौकरी करते थे और वह घर में अकेली रहती थी। डेढ़ साल पहले उसके भाभी से अवैध संबंध हो गए थे और वह कई बार उनसे नाजायज संबंध भी बना चुका था। पिछले कुछ दिनों से महिला ने उससे दूरी बना ली थी। घटना से एक दिन पहले उसने अपने तीन दोस्तों के साथ पंचायत घर में बैठकर अपनी भाभी की दूरी बनाने की बात अपने दोस्तों से की, तभी दोस्तों ने भी आरोपी को इस बात के लिए तैयार किया कि वह अपनी भाभी से उनके संबंध बनवा दे, जिस पर आरोपी तैयार हो गया और 19 जुलाई को सवेरे जब महिला खेत में चारा लेने गई थी तो चारों वहां पहुंच गए।
आरोपी ने अपनी भाभी से तीनों दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब वह तैयार नहीं हुई तो इन्होंने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया। इनको लगा कि कहीं अगर यह गांव में जाकर बता देगी तो उनकी बेइज्जती होगी। इसी डर से चारों ने मिलकर भाभी की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। संघर्ष के दौरान जो उसके शरीर पर हाथों के निशान आए थे, उन्हें मिटाने के लिए बोतल से पानी उसके शरीर पर डाला और फिर मिट्टी भी डाली। इस दौरान आरोपी का मोबाइल भी घटनास्थल के पास झाड़ियों में जा गिरा, घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल झाड़ियों से बरामद कर लिया। इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद