Post Top Ad
Tuesday, July 26, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भाभी रात में छुप-छुपकर करती थी बातें, देवर ने हथौड़ा से मारकर की हत्या।
भाभी रात में छुप-छुपकर करती थी बातें, देवर ने हथौड़ा से मारकर की हत्या।
उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के लोनी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर एक देवर ने विधवा भाभी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं और 11 माह पूर्व ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी भाभी रात के समय अनजान से फोन पर बात करती थी, जो घर में किसी को पसंद नहीं था। कई बार भाभी को समझाया पर उसने किसी की एक ना सुनी, इस बात को लेकर घर पर विवाद होता था। आरोपी को शक था कि उसकी भाभी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। देर रात करीब एक बजे आरोपी देवर अभिषेक हथौड़ा लेकर अपने भाभी के रूम में घुस गया और उसके सिर व चेहरे पर कई वार कर जान ले ली।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी के बड़े भाई गौरव और 23 साल की ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी। करीब 11 माह पहले मुरादनगर में एक सड़क हादसे में गौरव की जान चली गई थी। जिसके बाद ट्विंकल अपने तीन बच्चों के साथ अपने ससुराल में ही रह रही थी। गौरव की मौत के बाद आरोपी देवर लगातार अपनी भाभी को शक की नजर से देखता था। वह किसी और से फोन पर बात करती हैं। पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में प्रयोग किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस इंश्योरेंस के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद