लाल बाबा की साधना अभी पूरी नहीं हुई है, इसे और बढ़ाया जाए - श्री ब्रम्हचारी जी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शिवपंचायतन मंदिर ट्रस्ट बापौलीधाम के अध्यक्ष पूज्य संत ब्रह्मचारीजी महाराज की अध्यक्षता मे हुई बैठक में पूज्य संत ब्रह्मचारीजी महाराज ने गुरू शिष्य परंपरानुसार गुरु को ईश्वर के समतुल्य बताया। पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन सच्चिदानंदधन बापौलीधाम के आदेशानुसार कहा की ये पूज्य गुरुदेव का आदेश है अभी लाला बाबा जी की साधना पूर्ण नही हुई है, इसे और बढाया जावे। संत श्रीश्री जंमू वाले लाल बाबाजी महाराज को अपनी ही आत्मा कहा। पूज्य गुरुदेव ब्रह्मचारी जी महाराज ने अपने साधक प्रिय शिष्य जम्मू वाले लाल बाबाजी महाराज को पूज्य ब्रह्लीन गुरुदेव के आदेश पर दिया।
आदेश की वह आपने बारह वर्ष के अनुष्ठान को और बढ़ाएंगे, बापौलीधाम उनकी आत्मा है, बापौलीधाम आश्रम से अन्यत्र कही नही जावेगे। शिव अभिषेक बारह वर्ष को पूर्ण कर निरंतर जारी रहेगा। साथ ही शिवमंदिर बापौलीधाम आश्रम के साथ-साथ मागरोल आश्रम, वृन्दावन आश्रम की संपूर्ण देखभाल, मंदिर निर्माण संस्कृत विद्यालय के नवीनतम भवन के निर्माण का कार्य हम सब मिलकर करेंगे। मंदिर ट्रस्ट के उपस्थित ट्रस्टीयो ने पूज्य संत लाल बाबाजी जम्मू वाले महाराज जी से अनुरोध कर लिया फैसला।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद