Post Top Ad
Tuesday, July 26, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, बैंक से घर जा रहे युवक को डम्पर ने मारी टक्कर, घायल अवस्था पड़े युवक को बोलोरो ने रौंदा, मौके पर मौत।
रायसेन/सिलवानी, बैंक से घर जा रहे युवक को डम्पर ने मारी टक्कर, घायल अवस्था पड़े युवक को बोलोरो ने रौंदा, मौके पर मौत।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
सिलवानी। सोमवार की रात्रि में बैंक से कार्य कर घर जा रहे युवक को राजमार्ग 44 पठा के पास उदयपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात डम्पर ने टक्कर मार दी, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में पड़े युवक को फिए से बोलरो वाहन ने कुचल दिया, जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र रघुवंशी पिता रामकृष्ण रघुवंशी उम्र 26 साल निवासी ग्राम हथौड़ा सिलवानी आईसीआइसीआइ बैंक में फील्ड आफिसर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की रात्रि में लगभग 10.30 बजे बैंक कार्य कर अपने घर हथौड़ा बाइक से जा रहा था। राजमार्ग 44 पठा के पास उदयपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात डम्पर ने टक्कर मार दी, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में बोलरो वाहन ने कुचल दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जिसका मंगलवार की सुबह सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में पीएम के बाद अपने ग्राम हथोड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दो भाई थे जिसमें पुष्पेंद्र रघुवंशी छोटा था। बड़ा भाई भोपाल में पढ़ाई करता है, पिता किसानी कार्य करते है। पुष्पेंद रघुवंशी की माता जी की पिछले साल कोराना काल में मृत्यु हो गई थी। सिलवानी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद