Post Top Ad
Tuesday, July 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
खनन माफियाओं के हौसले बुलंद :- छापा मारने गए डीएसपी को डंपर से कुचला, डीएसपी की मौके पर मौत, तीन माह बाद थी सेवानिवृत्ति।
खनन माफियाओं के हौसले बुलंद :- छापा मारने गए डीएसपी को डंपर से कुचला, डीएसपी की मौके पर मौत, तीन माह बाद थी सेवानिवृत्ति।
हरियाणा। नूंह में खनन माफिया ने छापा मारने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुलचकर मार डाला। मौके पर ही डीएसपी की मौत हो गई। डीएसपी तीन माह बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव हो गया है, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी पर बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ छापा मारने के इरादे से पहाड़ी पर पहुंचे। उन्होंने माफिया को खनन से रोकने की कोशिश की तो उनपर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। डंपर के धक्के से डीएसपी को पहले नीचे गिराया फिर उनके ऊपर से डंपर निकल गया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वह 12 अप्रैल 1994 को बतौर एएसआइ के पद पर हरियाणा पुलिस ज्वाइन किया था। 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। इस मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खनन माफियाओं को बख्शेंगे नहीं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद