UP, बैग में रखे जेवर यातायात औरैया ने कराया वापस, ऑटो पर बैठते वक्त भूल गई थी महिला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 19, 2022

UP, बैग में रखे जेवर यातायात औरैया ने कराया वापस, ऑटो पर बैठते वक्त भूल गई थी महिला।

बैग में रखे जेवर यातायात औरैया ने कराया वापस, ऑटो पर बैठते वक्त भूल गई थी महिला।

UP, बैग में रखे जेवर यातायात औरैया ने कराया वापस, ऑटो पर बैठते वक्त भूल गई थी महिला।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। शहर के दिबियापुर ऑटो स्टैंड पर एक महिला का जेवर से भरा बैग वापस किया गया जो महिला ऑटो पर बैठते वक्त भूल गई थी। मुस्लिम महिला नजरीन पत्नी अबरार अहमद निवासी बेला रोड दिबियापुर ने बताया कि दो दिन पहले हमारा बैग एक ऑटो पर छूट गया था जिसकी सूचना हमारे पति ने कोतवाली औरैया में दर्ज करवाई थी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला अपने पति के साथ दिबियापुर ऑटो स्टैंड पर आई और वर्कर ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों को पूरा वाकया बताया आनन फानन में ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष सत्यजीत शुक्ला ने यातायात पुलिस की मदद ली। यातायात निरीक्षक केके मिश्रा के कुशल नेतृत्व में सिपाही आशीष सचान और रविन्द्र ने उस वाहन का कोड संख्या और वाहन संख्या पता कर चालक से सम्पर्क किया चालक रामवीर ने बताया कि बैग हमारे ऑटो पर छूट गया था जो कि सुरक्षित है दिबियापुर से वापस औरैया आकर चालक रामवीर ने उस महिला को बैग सुपुर्द कर दिया बैग देखकर नाजरीन के आंखों में खुशी के आंसू थे और चालक को धन्यवाद अदा कर ऑर्गनाइजेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि नगर में संचालित ऑटो स्टैंड से सवारियों को बैठना चाहिए जिससे उनके सामान और यात्री की दोनो की सुरक्षा है। मौके पर सड़क सुरक्षा के जनपद के ब्रांड एम्बेसडर श्री विक्रांत दुबे ने चालक रामवीर की ईमानदारी की सराहना की। यातायात के सिपाही आशीष सचान ने पीड़ित महिला को पानी पिलाया और उसे पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया। इस मौके पर यातायात विभाग से आशीष सचान, सौरभ पांडेय, अनमोल शर्मा, अजय आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...