9वीं की छात्रा का अपहरण कर तीन महीने तक किया गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूंस कमरे में कर देते थे बंद, पुलिस ने कहा - कहीं और शादी कर देना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 26, 2022

9वीं की छात्रा का अपहरण कर तीन महीने तक किया गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूंस कमरे में कर देते थे बंद, पुलिस ने कहा - कहीं और शादी कर देना।

9वीं की छात्रा का अपहरण कर तीन महीने तक किया गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूंस कमरे में कर देते थे बंद, पुलिस ने कहा - कहीं और शादी कर देना।

9वीं की छात्रा का अपहरण कर तीन महीने तक किया गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूंस कमरे में कर देते थे बंद, पुलिस ने कहा - कहीं और शादी कर देना।

झारखंड। बोकारो जिले में 9वीं क्लास की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक कमरे में बंधक बनाकर तीन महीने तक अपहृत का गैंगरेप भी किया। इस दौरान जब नाबालिग ने विरोध करना चाहा तो उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता जैसे-तैसे आरोपियों की चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची, तब जाकर पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की लिखित शिकायत जरीडीह थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही और नाबालिग के आने का इंतजार करती रही। जब परिजन थाने गए तो बेटी को खुद खोज लेने की भी बात कही। पीड़िता की मानें तो गैंगरेप के दौरान उसे बेरहमी से पीटा जाता था।
 
दरअसल, जिले के जरीडीह थाना इलाके में रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा 20 अप्रैल को अपने घर से कपड़ा खरीदने बहादुरपुर गई थी। इसी दौरान जब वह घर लौट रही थी, तभी मंतोष कुमार ने अपने दो साथियों के संग मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया। तीनों ने मिलकर उसे ऑटो में बैठाया और मुंह बांध दिया। फिर उसे पिंडराजोरा थाना इलाके के तेलीडीह ले पहुंचे और फोरलेन के नजदीक एक कमरे में बंद कर दिया, फिर लगातार उसके साथ तीनों ने बारी-बारी से 3 महीने तक रेप किया।

आरोपों के मुताबिक, जब आरोपी कमरे से बाहर निकलते थे, तो पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे अंदर ही छोड़ जाते थे और बाहर से कमरे में ताला लगा देते थे। वहीं, पीड़िता को बाहर से खाना लाकर खिलाया करते थे। इसी बीच, 19 जुलाई को जब आरोपी लड़की को कमरे में बंद करके गए, तब पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने यह सब देख लिया। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से ताला तोड़कर पीड़िता को बाहर निकाला और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। पीड़िता के पास उसका मोबाइल भी था, लेकिन आरोपियों ने वह तोड़ डाला था। पीड़िता और उसके परिजनों की मानें तो जरीडीह पुलिस मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन सिर्फ घटनास्थल का मुआयना कर वापस लौट गई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की मां से कहा कि लड़की मिल गई है, अपने घर जाएं, मामला दर्ज करने से कोई फायदा नहीं होगा। इसके बाद परिजनों ने महिला थाने में आकर मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के बयान पर महिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मनोज कुमार, बिष्णु कुमार और मंतोष कुमार को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता की मां के मुताबिक, जारीडीह थाने में बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराए थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 19 जुलाई को किसी का कॉल आया कि आपकी लड़की चास में है। इसके बाद घरवाले लड़की को लेने पहुंचे और उसे लेकर थाने आए तो पुलिस ने बोला कि केस दर्ज मत कराओ, जो लड़का ले गया था वो लोग शादीशुदा है। अविवाहिता रहता तो हम लोग उससे आपकी लड़की शादी करवा देते। अब लड़की को ले जाओ और पढ़ा-लिखाकर कहीं और शादी कर देना। डीएसपी सिटी के मुताबिक, इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयानों के आधार पर छापेमारी की गई है। इस वारदात में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...