Post Top Ad
Wednesday, July 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
पत्नी के फोन नहीं उठाने पर मजाक उड़ाते थे दोस्त, जवान ने गुस्से में आकर गोली मारकर की हत्या।
पत्नी के फोन नहीं उठाने पर मजाक उड़ाते थे दोस्त, जवान ने गुस्से में आकर गोली मारकर की हत्या।
दिल्ली। राजधानी के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांस परिसर में तीन साथियों की गोली मारकर हत्या करने वाले जवान को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जवान के तीनों दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे, जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। गुस्से में आकर उसने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पिंटो नामग्याल भूटिया, धनहंग सुब्बा और इंद्रा लाल छेत्री के रूप में हुई। वहीं आरोपी प्रबीन सिक्किम पुलिस में लांस नायक है। वह 10 दिन पहले ही ड्यूटी के चलते तीनों दोस्तों के साथ दिल्ली आया था। प्रबीन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसका फोन नहीं उठाती थी, जिसके चलते तीनों दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे। उसने दोस्तों को मजाक ना उड़ाने के लिए कई बार कहा, लेकिन दोस्त उसकी बातों पर ध्यान ना देकर फिर भी उसका मजाक उड़ाते थे।
सोमवार को भी प्रबीन ने पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। यह देखते हुए प्रबीन के दोस्त उसका मजाक उड़ाने लगे। प्रबीन का इसी बात पर तीनों दोस्तों से झगड़ा हो गया, बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच प्रबीन ने पिस्टल से तीनों साथियों पर गोली चला दी, गोली लगते ही तीनों की मौके पर मौत हो गई। फिर प्रबीन ने खुद केएन काटजू मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रबीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद