Post Top Ad
Wednesday, July 20, 2022
Home
अपराध
झारखंड
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
डीएसपी के बाद अब महिला दरोगा की पिकअप वैन ने कुचलकर की हत्या, चेकिंग के दौरान घटना को दिया अंजाम।
डीएसपी के बाद अब महिला दरोगा की पिकअप वैन ने कुचलकर की हत्या, चेकिंग के दौरान घटना को दिया अंजाम।
झारखंड। हरियाणा के बाद अब झारखंड के रांची जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला पुलिस अधिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहा। पुलिस का दावा है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला रांची जिले के तुपुदाना इलाके का है, जहां बुधवार तड़के 3 बजे 2018 बैच की पुलिस एसआई संध्या टोपनो वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने एक पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया था, लेकिन ड्राइवर ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर महिला दरोगा को रौंद दिया। इस घटना में महिला पुलिस अधिकारी की घटनास्थनल पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरोगा के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी की पुष्टि की है। रांची के एसएसपी के मुताबिक, पुलिस को इलाके से पशु तस्करों के गुजरने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर सड़क पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। इसी दौरान एक पिकअप वैन चालक ने महिला एसआई की वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी।
उधर, बीते दिन यानी मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया। तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें कुचल डाला। पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारी को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Tags
# अपराध
# झारखंड
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद