Post Top Ad
Tuesday, July 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गुमराह करने खुद अस्पताल लेकर पहुंची शव, ऐसे खुला राज।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गुमराह करने खुद अस्पताल लेकर पहुंची शव, ऐसे खुला राज।
हरियाणा। फतेहाबाद के टोहाना में 28 साल के युवक संजय उर्फ संजू की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति संजय की बेरहमी से हत्या की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना जमालपुर शेखां गांव की है। जानकारी के मुताबिक, संजिय की पत्नी निकिता का विकास उर्फ मोनू नामक युवक के साथ पिछले दो सालों से अफेयर चल रहा था। संजय को दोनों पर शक तो था लेकिन निकिता हमेशा यही कहती थी कि उसका मोनू के साथ कोई संबंध नहीं है। लेकिन 15 जुलाई को संजय ने निकिता को दमकोरा रोड पर मोनू के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। संजय को देखते ही मोनू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के कारण संजय की बेहोश हो गया। फिर निकिता और मोनू ने साफे से संजय का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर किनारे पहुंचे। लेकिन वहां काफी लोग थे, जिससे वे दोनों घबरा गए और ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद दोनों ने संजय की मौत की मनगढ़ंत कहानी बनाई और शव लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि निकिता संजय के साथ कहीं जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और संजय की हत्या कर दी। पुलिस को दोनों की इस कहानी पर शक हुआ तो उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन अंत में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। टोहाना डीएसपी के मुताबिक, निकिता को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, आरोपी मोनू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद