Post Top Ad
Tuesday, July 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी पत्नी, पति ने बीच बाजार दोनों की कर दी हत्या, यह देख रोती रही बच्ची।
भोपाल, पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी पत्नी, पति ने बीच बाजार दोनों की कर दी हत्या, यह देख रोती रही बच्ची।
भोपाल। अशोका गार्डन में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की बीच बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के दौरान महिला की गोदी से छिटककर मासूम बेटी सड़क पर जा गिरी और यह सब देख रोती-चिल्लाती रही। इस बेहद मार्मिक दृश्य को देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक, कैलाश नगर के सेमरा इलाके में सोमवार रात एक शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतक महिला विदिशा जिले की रहने वाली थी, वह अपनी 5 साल की बच्ची के साथ भोपाल आ गई थी और अपने पार्टनर के संग सेमरा इलाके में रह रही थी। विदिशा में रहने वाले पति को जब इसकी भनक लगी तो वो भोपाल पहुंचकर दोनों की रेकी करने लगा। तीन दिन तक रेकी करने के बाद सोमवार रात मौका मिलते ही उसने डबल मर्डर को अंजाम दे दिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान महिला की गोद में बैठी 5 साल की बेटी नीचे गिर गई और रोने लगी। आरोपी ने बेटी को तो कुछ नहीं किया, लेकिन मासूम के सामने ही उसकी मां पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने सबसे पहले पत्नी के लिव-इन पार्टनर के गले और पेट पर चाकू से वार किए और उसके बाद पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। बीच बाजार हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। आरोपी पति ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी का लिव-इन पार्टनर उसका परिचित ही था। पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ उसकी बातचीत का सिलसिला बढ़ गया था। इसको लेकर कई बार आपत्ति भी जताई, लेकिन दोनों नहीं माने। करीब एक महीने पहले ही पत्नी ने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहना शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रविवार को ही सड़क किनारे लोहे का औजार बेचने वालों से चाकू खरीदा था। वह इस बात से काफी नाराज था कि उसकी पत्नी, बेटी को भी अपने साथ भोपाल ले आई थी, जबकि वह बच्ची से बहुत प्यार करता था। अब पुलिस ने बच्ची को मृतक महिला के रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद