Post Top Ad
Monday, July 25, 2022
UP, मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, तीन लोग घायल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला अशोकनगर में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। घायल अवस्था मे तीनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला अशोकनगर निवासी रमेश चन्द्र ने बताया कि उम्मेदपुर रोड पर मेरे आम के पेड़ है। मुहल्ले के ही मझले बाथम पुत्र अन्नू बाथम मेरे पेड़ो से आम तोड़ रहा था। जब मैंने उसे आम तोड़ने से मना किया तो उसके अपने भाई शिवम कुमार के साथ मिलकर ईट और डंडे से मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई। जिससे नाराज आरोपितों ने पुनः मारपीट कर दी। जिसमे तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायल अवस्था मे तीनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद