Post Top Ad
Monday, July 25, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, नगर परिषद निर्वाचन 2022-23 में हारे हुए प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने और दुष्प्रचार करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/सिलवानी, नगर परिषद निर्वाचन 2022-23 में हारे हुए प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने और दुष्प्रचार करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
सिलवानी। नगर पंचायत के चुनाव में विजयी प्रत्यासियो ने सिलवानी तहसीलदार राम जी लाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि नगर परिषद निर्वाचन 2022-23 सिलवानी में दिनांक 06/07/2022 को पार्षद पद हेतु चुनाव संपन्न हुए। सभी 15 वार्डो के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन द्वारा संपन्न कराये गये। दिनांक 17/07/2022 दिन रविवार को नगर परिषद सिलवानी के सभी 15 वार्डो की मतगणना हुई। चुनाव में हारे हुए कुछ प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। मार्केट में सार्वजनिक स्थलों पर हारे हुये प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा दुष्प्रचार कर नगर का माहौल खराब किया जा रहा हैं जिसके कारण मतदाताओं में भी डर का माहौल है। मतदान करना सभी का स्वतंत्र अधिकार है। अब इस तरह का वातावरण निर्मित होगा तो समाज में मतदान का प्रतिशत घटेगा जो लोकतंत्र के लिए बहुत घातक होगा। किसी भी अभ्यर्थी को चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती तो श्रीमान नियत समय पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हारने के बाद प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन की पूरी चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुऐ कार्मचारियों को घेरा जा रहा है। उनके नाम को बदनाम किया जा रहा है झूठे आरोप लगाकर प्रिंट मीडिया व इलेक्टॉनिक मीडिया पर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है उनकी झूठी शिकायतें की जा रही है। कर्मचारियों पर दबाब बनाया जा रहा है साथ ही मतदाताओं व कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है श्रीमान इन सभी गतिविधियों के माध्यम से नगर का सद्भाव विगड़ रहा है सरकारी कर्मचारियों से कहा जा रहा है कि तुम लोगों ने हमें वोट नहीं दी तुम लोगों को सिलवानी में नहीं रहने देगें। जिससे नगर का माहौल खराब हो रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद