UP, बरसात के मौसम में निकल रहे है विभिन्न सर्प अतः डरें नही - डॉ. आशीष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 19, 2022

UP, बरसात के मौसम में निकल रहे है विभिन्न सर्प अतः डरें नही - डॉ. आशीष।

बरसात के मौसम में निकल रहे है विभिन्न सर्प अतः डरें नही - डॉ. आशीष।

  • प्राथमिक विद्यालय नगला उदई में सम्पन्न हुआ सर्प पहचान कार्यक्रम।

UP, बरसात के मौसम में निकल रहे है विभिन्न सर्प अतः डरें नही - डॉ. आशीष।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में बेसिक शिक्षा अधिकारी के सहयोग से पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये कार्यरत संस्था ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर (ओशन) के द्वारा स्कूल सेफ्टी (एसएस), स्कूल डिजास्टर मेंनेजमेंट प्लान (एसडीएमपी) के तहत राज्य आपदा विषयक सर्प पहचान,सर्पदंश उपचार व सर्पों का महत्व विषय पर आधारित एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय नगला उदई, ब्लॉक बढ़पुरा में आयोजित हुआ। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता, पर्यावरण एवं वन्यजीव के ब्रांड एम्बेसडर एवं मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इण्डिया के यूपी कोर्डिनेटर, वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने कई बच्चों व स्कूल स्टाफ को पोस्टर के माध्यम से सर्पो से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुये बताया कि भारत मे सर्पदंश से प्रत्येक वर्ष में लगभग 50,000 लोग असमय ही मर जाते है जिनमे से ज्यादातर लोग सही इलाज की जानकारी न होने से ही मरते है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील की रसोई एक ऐसी जगह है जहाँ पर अक्सर ही चूहे आते रहते है व उन्ही चूहों को सूंघकर उनके पीछे अक्सर सर्प भी विद्यालय में चले आते जाते है। अतः हमे स्कूल की रसोई को साफ रखने का पूरा प्रयास करना चाहिये। स्कूल की रसोई के साथ स्कूल के स्टोर रूम को खोलते वक्त भी इस मौसम में वेहद सावधान रहें। स्कूल परिसर को साफ रखें बड़ी घास व झाड़ियां क्लास रूम के आसपास हों तो उन्हें कृपया हटवा दें। वैसे तो छोटे बड़े सर्प अक्सर ही हमारे आस पास हमे कभी भी दिखाई दे ही जाते है और हम सब उन्हें देखकर हम बेहद भयभीत भी हो जाते है या कभी कभी अनजाने में हम सर्पदंश का शिकार भी हो जाते है लेकिन ऐसी स्थिति में हमे बिल्कुल भी घबराना नही है क्यों कि, हमारे आस पास दिखाई देने वाले सभी प्रकार के सर्प जहरीले ही नही होते है। सभी सर्प किसान मित्र भी होते है जो चूहों को खाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में अपनी अहम भूमिका भी निभाते है। सम्पूर्ण भारत मे पाई जाने वाली खतरनाक बिग फोर प्रजाति में से केवल कोबरा, करैत व रसल वाइपर को ही अब तक इटावा जनपद में देखा गया है। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर ओशन इटावा डॉ पीयूष दीक्षित ने बच्चों को प्रश्नोत्तरी पहर में सामाजिक अंधविश्वास विषय पर जागरूक किया व कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कर अंधविश्वास दूर किया। प्रधानाध्यापिका जया भास्कर ने संस्था ओशन को इस प्रकार की बेहद महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिये विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का यह जागरूकता कार्यक्रम बेहद ही अनूठा व ज्ञानवर्धक रहा इस आयोजन से हमारे विद्यालय के बच्चों का सर्पों के प्रति भय अब बिल्कुल ही समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि, मेरा मानना है कि इस प्रकार का महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम सभी विद्यालयों में भी आयोजित होना चाहिये जिससे कि समाज मे सर्पदंश व इलाज के प्रति जागरूकता बढ़े व ग्रामीण इलाकों में फैला अंधविश्वास खत्म हो सके व लोगो की समय से जान बच सके। आज इस विद्यालय के बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सर्पों को पहचानने के साथ सर्पदंश के बाद का जरूरी प्राथमिक उपचार व पट्टी करना भी सीखा उन्होंने यह भी जाना कि सर्पदंश के बाद इलाज के लिये कहाँ जाना चाहिये और बच्चों ने यह भी जाना कि,सर्पदंश का एकमात्र इलाज एंटीवेनम ही होता है। यह जानकारी पाकर सभी बच्चे बेहद ही खुश व जागरूक हुये है। जागरूकता  कार्यक्रम में सहा. अध्यापिकाओं व शिक्षामित्र में अंशु वर्मा, रेनू परमार, दीप्ति मिश्रा, अंजली दुबे, सुरुचि, पूनम यादव, रश्मि देवी, उपासना आदि मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...