Post Top Ad
Tuesday, July 26, 2022
Home
अपराध
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
पुलिस ने हाइवा पकड़ा तो आग-बबूला हुए कांग्रेस पार्षद, पुलिस को दिखाई धौंस, नौकरी की दे डाली धमकी; देखें VIDEO
पुलिस ने हाइवा पकड़ा तो आग-बबूला हुए कांग्रेस पार्षद, पुलिस को दिखाई धौंस, नौकरी की दे डाली धमकी; देखें VIDEO
जबलपुर। कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेस पार्षद का यातायात पुलिस ने हाईवा पकड़ लिया था, यह जानकारी जैसे ही कांग्रेस पार्षद को लगी तो वह उसे छुड़ाने के लिए गढ़ा पहुँच गया और ट्रैफिक डी.एस.पी को धमकी दे डाली। कांग्रेस पार्षद पुलिस कर्मियों से उस उलझ गया। पुलिसकर्मी जब विवाद का वीडियो बनाने लगा तो नव निर्वाचित पार्षद नाराज हो गए और पुलिसकर्मियों को धमकी दे डाली। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद का हाईवा गढ़ा से निकला रहा था तभी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत ही कांग्रेस पार्षद अनूप जैन को फोन लगाया तो अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को धमकी दे डाली। कांग्रेस पार्षद का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस विषय में कुछ भी कहने को अभी तैयार नहीं है।
वायरल वीडियो में कांग्रेस पार्षद कह रहे है कि बना लो वीडियो मैं मीडिया वालों को पीछे लगा दूंगा तो नौकरी चली जाएगी फिर मत कहना। कांग्रेस का नव निर्वाचित पार्षद वायरल वीडियो में खुलेआम पुलिस कर्मियों को धमकी दे रहा है कि जिस तरह से उसका वीडियो बनाया जा रहा है वह भी वीडियो बना सकता है। पूरे दिन मीडिया वालों को उनकी गाडियों को पीछा लगा देगा। वीडियो में एक समर्थक यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि वह वीडियो बनाने लगे तो पुलिस कर्मियों की नौकरी खा लेंगे। जैसे निपटना हो निपट लो अब पार्षद से।
Tags
# अपराध
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद