रायसेन/बाड़ी, कर्जदारों के दबाव से तंग आकर सराफा व्यापारी ने की ख़ुदकुशी? देंखे VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 26, 2022

रायसेन/बाड़ी, कर्जदारों के दबाव से तंग आकर सराफा व्यापारी ने की ख़ुदकुशी? देंखे VIDEO

सराफा व्यापारी धनराज सोनी ने भी फांसी लगाकर की खुदकुशी, मृतक के परिजनों ने लगाए कर्जदारों पर प्रताड़ना के आरोप।

  • 26 अप्रेल 2022 को मृतक के पुत्र जीतेन्द्र,बहू रिंकी और बेटे वैष्णव ने भी की थी आत्महत्या। 
  • बाड़ी,  नगर के सराफा व्यापारी धनराज सोनी ने की आत्महत्या।
  • कर्ज से परेशान व्यापारी ने की आत्महत्या,कर्जदार रुपये लौटाने का बना रहे थे मानसिक दबाव। 
  • बाड़ी पुलिस थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना पुलिस फोर्स लेकर मृतक के घर पहुंचे और मामले की जांच प्रारम्भ।

रायसेन/बाड़ी, कर्जदारों के दबाव से तंग आकर सराफा व्यापारी ने की ख़ुदकुशी? देंखे VIDEO

घातक रिपोर्टर राकेश दुबे 

रायसेन। जिले के बाड़ी थाने के तहत कर्ज से परेशान मंगलवारा बाज़ार निवासी सराफा व्यापारी धनराज सोनी ने भी  मंगलवार को तड़के घर के दूसरी मंजिल के कमरे में सुबह तड़के फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है।धनराज सोनी भी कर्ज से पिछले कई महीनों से परेशान थे।सराफा  व्यापारी पर कर्जदार बना रहे थे मानसिक रूप से दबाव।सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची।मंगलवार को सुबह लगभग 6.30 की यह घटना है।मृतक की पत्नी ने उसके पति धनराज सोनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो घर में कोहराम मच गया।पत्नी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।


मृतक के परिजनों ने मनकापुर निवासी बड़े वीर ठाकुर , रघुवीर ठाकुर सुनीता अहिरवार एवं शक्ति ठाकुर मेडिकल वाले के परिवार मानसिक तौर पर  प्रताड़ना का आरोप लगाया  है।इधर एएसपी अमृत मीणा,बाड़ी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि मंगलवारा बाजार निवासी सराफा कारोबारी धनराज सोनी उम्र 62 वर्ष कर्ज से काफी परेशान था।मंगलवार को तड़के मकान के दूसरी मंजिल वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक धनराज सोनी ने इसके पहले सुसाइड नोट्स भी छोड़ा है।जिसमे तीन लोगों के नाम का जिक्र है।उन पर कर्ज से परेशान प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2022 लगभग 3 माह पूर्व उनके पुत्र जितेंद्र सोनी बहू पिंकी सोनी और उसके बेटे वैष्णव ने भी इसी मामले में तंग आकर खुदकुशी कर ली थी।बाड़ी पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा बनाया और शव को बाड़ी हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...