प्रेमिका और कार के लिए पति बना हैवान, नवविवाहिता को जिंदा जलाया, पति का दूसरी महिला से 10 साल से है अफेयर।

अनूपपुर। एक नवविवाहिता ने अपने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति ने प्रेमिका और दहेज के लिए उसे जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता ने बताया कि 4 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति ने कभी उससे प्यार से बात नहीं की। वह दहेज में कार मांगता है, पति का दूसरी महिला से 10 साल से अफेयर है, मेरे पूछने पर मारपीट करता है। शुक्रवार को वह मायके छोड़ने के बहाने मुझे ले गया और हाईवे के पास ले जाकर आग लगाकर छोड़ गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 24 साल है, वह अनूपपुर जिले की कोतमा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी इसी साल 4 मई को छत्तीसगढ़ के मरवाही में रहने वाले दीपक लहरे के साथ हुई थी। आरोप है कि दीपक शुक्रवार को पत्नी को कार में बैठाकर मरवाही से मायके छोड़ने के लिए लाया था। लेकिन बीच में ही सुनसान जगह पर उसे उतार दिया और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग लगा दी और भाग गया। आग लगने से नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत नाजुक है, पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई।
पीड़ित ने बताया कि मेरे पति दीपक लहरे का पहले से ही अन्य महिला के साथ 10 साल से अफेयर है। महिला की एक बच्ची भी है। शादी के बाद दीपक सिर्फ दो दिन साथ रहा। उसके बाद से वह मुझे देखता तक नहीं था। एक दिन दीपक के मोबाइल पर उसकी प्रेमिका का कॉल आया। मैंने कॉल रिसीव किया तो महिला ने कहा कि दीपक मेरा है और मैं दीपक की हूं। थोड़ी देर में दीपक वहां पहुंचा और मुझे दो थप्पड़ मारते हुए पूछा कि किससे बात कर रही हो। जब मैंने अफेयर की बात पूछी तो उसने कहा, हां मेरा अफेयर है। तेरा और मेरा कोई संबंध नहीं हैं। मुझसे संबंध रखना है, तो अपने घर से कार लेकर आओ। मेरे घर में काम करने वाली कोई नहीं है, इसलिए मैंने तुझसे शादी की थी। कुछ दिन बाद विवाद बढ़ा तो मुझे मायके भेज दिया।
पीड़ित के मुताबिक, माता-पिता के समझाने पर मैं वापस ससुराल गई, तो उसी रात सास ने लात से मारा और बांह पकड़ते हुए कहा कि मेरे घर में तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है, ससुराल के अन्य लोगों ने भी मारपीट की। पति ने दहेज में कार लाने के लिए कहा। वह आए दिन मारपीट करता था। उसने प्रेमिका के लिए अलग घर ले रखा है। रात में दीपक उसके पास ही रहता है। ससुराल वाले कहते थे कि तुम्हारे बाप ने क्या दिया है? यह टीन-टप्पर अपना वापस ले जाओ। हमें चार पहिया वाहन चाहिए। जेठ कहता था कि मेरा भाई एक नहीं हजारों लड़कियों को घुमाए, तुम्हें बोलने की जरूरत नहीं है। तुम मेरी बीवी होती तो तुम्हारी बोटी-बोटी काट कर फिंकवा देता। मैं लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे अपने मायके जाने के लिए बस में बैठी थी। दीपक आया और बोला मैं तुझे अपनी कार से छोड़ देता हूं। शाम को वह मुझे रास्ते में उतारकर आग लगाकर भाग गया।
 |
| आरोपी पति दीपक |
नवविवाहिता की मां ने बताया कि गांव के सरपंच ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे सूचना दी कि आपकी लड़की जल गई है, उसे स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस को दिए बयान में नवविवाहिता ने बताया कि उसने लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर खुद ही आग लगाई है। फिलहाल मामले की विवेचना कर रहे हैं। विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वालों से संपर्क अभी नहीं हो पाया है।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद