पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर महिला मित्र ने लगाई थी फांसी, अब पत्नी ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज, गृह मंत्री ने दिया बयान; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 21, 2022

पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर महिला मित्र ने लगाई थी फांसी, अब पत्नी ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज, गृह मंत्री ने दिया बयान; देखें VIDEO

पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर महिला मित्र ने लगाई थी फांसी, अब पत्नी ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज, गृह मंत्री ने दिया बयान

  • मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
  • प्रकरण को लेकर गृह मंत्री ने दिया बयान

पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर महिला मित्र ने लगाई थी फांसी, अब पत्नी ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज, गृह मंत्री ने दिया बयान; देखें VIDEO

धार। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आदिवासी विधायक उमंग सिंघार मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे हैं। सिंघार धार जिले की गंधवानी विधानसभा से 3 बार के विधायक हैं। सिंघार कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव होने के साथ ही कई प्रदेशों के प्रभारी भी हैं।


महिला के मुताबिक, सिंघार के द्वारा सेक्टर-43 हाउस नंबर 7517 में मेरे साथ मारपीट की गई थी और अनैतिक कृत्य भी किया गया था। उस समय सिंघार ने दोस्तों को भी घर बुला रखा था। ऐसे में जबरदस्ती का विरोध करना काफी मुश्किल रहा। आवाज सुनकर घर के ऊपर रहने वाले पड़ोसियों ने 100 डायल पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस घर आई उस दिन भी सिंघार ने पुलिस को भगा दिया, जिसकी शिकायत मैंने थाना सेक्टर-43 में दर्ज कराई थी। मेरे पति द्वारा लगातार मुझे जान से मारने की धमकियां देकर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है और दबाव बनाया जा रहा है कि मैं अपना मुंह बंद रखूं। सिंघार लगातार मेरे विरुद्ध जालसाजी कर मुझे झूठे प्रकरण में फंसाने की कोशिश कर रहा है। मैं पिछले 4 महीने से प्रताड़ित हो रही हूं। अपने परिवार की प्रतिष्ठा और पति के डर से चुप थी, लेकिन अब अति होने के बात मैंने ये एफआईआर की है।

पूर्व मंत्री के बंगले में महिला ने लगाई थी फांसी, सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का किया था जिक्र; क्लिक कर पढ़े :-



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...