Post Top Ad
Saturday, July 29, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
प्रधान हत्याकांड का हुआ खुलासा :- छेड़छाड़ से बचने के लिए की थी प्रधान की हत्या, अभियुक्त का गांव की महिला से था अवैध संबंध।
प्रधान हत्याकांड का हुआ खुलासा :- छेड़छाड़ से बचने के लिए की थी प्रधान की हत्या, अभियुक्त का गांव की महिला से था अवैध संबंध।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। शहबदिया को जाने वाले रास्ते पर ग्राम प्रधान की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के भाई द्वारा तहरीर देकर 5 नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी औरैया के निर्देशन में एकत्रित किये गए साक्ष्यों के आधार पर एसओजी एवं कोतवाली पुलिस के सयुंक्त ऑपरेशन से 36 घंटे में हत्या का खुलासा हुआ। जिसमें अभियुक्तों ने गांव की ही महिला से अवैध संबंधों में फंसने व छेड़छाड़ से बचने के डर से हत्या की थी। साक्ष्य के आधार पर औरैया पुलिस ने पहले 2 लोगों को चिह्नित किया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर दो अभियुक्त गौरव एवं सुधांशु को शहबदिया जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों ने प्रधान की हत्या का जुर्म स्वीकार किया और उनके बताने पर पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया। अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गौरव का गांव की एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था और अभियुक्त गौरव उससे पीछा छुड़ाना चाहता था, इसलिए उसने राजा बाबू के साथ मिलकर योजना बनाई। अभियुक्त गौरव ने अपने ट्रक मालिक राजा बाबू के साथ मिलकर योजना बनाई थी कि वह उस महिला को मिलने के लिए खेत में बुलाएगा। जब वह वहां आ जाए तो तुम हम दोनों को आकर पकड़ लेना, जिससे महिला बदनामी के डर से मेरा पीछा छोड़ देगी।
उसी योजना के अनुसार अभियुक्त गौरव ने महिला को खेत में बुलाया और कुछ देर बाद राजा बाबू भी वहां दो अन्य लोगों के साथ पहुंच गया। तीनों ने वहां पहुंचकर महिला को पकड़कर डांट फटकार लगाई, इस घटना से महिला डर गई। उसे लगा कहीं उसके पति को यह बात पता ना चल जाए और नाराज होकर वह उसको छोड़ ना दे। इस डर से महिला ने अपने पति और ससुर को बताया कि संजय कुमार, राजा बाबू व अनिल उर्फ सोनू द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। जिस पर महिला ने पति द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस कार्रवाई के लिए कहा। महिला चाहती थी की प्रधान भी उसके पति को यही बताएं कि उसके भाई और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना वाले दिन सुधांशु ने ग्राम प्रधान रमाकांत उर्फ रिंकू को बोलते हुए सुना था कि वह अपने भाई और बाकी लोगों को नहीं फंसने देगा, गौरव का चाहे कुछ भी हो। यह बात सुधांशु से गौरव को पता चली तो गौरव अपने घर से लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी छुपा कर लाया। सुधांशु बीच रास्ते में मिल गया, दोनों ने गौरव द्वारा खरीदे हुए दस्ताने पहन लिए और उसके बाद प्रधान पर बारी-बारी से प्रहार किया जिसमें रिंकू घायल होकर नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। गौरव ने कुल्हाड़ी को तालाब में और प्रधान का मोबाइल व दस्तानों को झाड़ियों में फेंक दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद