मायके जाने की जिद पर पत‍ि-पत्‍नी में हुई लड़ाई, पत‍ि ने फांसी लगा दी जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 29, 2023

मायके जाने की जिद पर पत‍ि-पत्‍नी में हुई लड़ाई, पत‍ि ने फांसी लगा दी जान।

मायके जाने की जिद पर पत‍ि-पत्‍नी में हुई लड़ाई, पत‍ि ने फांसी लगा दी जान।

मायके जाने की जिद पर पत‍ि-पत्‍नी में हुई लड़ाई, पत‍ि ने फांसी लगा दी जान।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल क्षेत्र में शन‍िवार को मायके जाने की ज‍िद पर अड़ी पत्‍नी की पति से लड़ाई हो गई। पत्‍नी से कहासुनी के बाद कमरे में जाकर पत‍ि ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। फंदे पर पत‍ि का शव लटका देख पत्नी ने शोर मचाना शुरु कर द‍िया। मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा। अजीतमल के हरपालपुर गाव में मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। उसके काफी देर तक बाहर न आने पर पहुंची पत्नी ने उसे छत के कुंडे पर फंदे से लटका शव देखा, जिस पर उसकी चीख निकल गई। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत हरपालपुर गांव निवासी 24 वर्षीय गोलू पुत्र नेकपाल प्राइवेट नौकरी करता था। वर्ष 2022 में उसकी शादी औरैया के जौरा गांव निवासी हरदेव की पुत्री शिवांगी के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात ज्यादा बढ़ने पर पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी। उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बात न मानते हुए कपड़े अटैची में रखने लगी। यह सब देख गोलू गुस्से में कमरे में चला गया। उसके बाहर न आने पर शिवांगी ने आवाज दी। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो फंदे पर उसका शव लटका था, जिस पर उसने शोर मचाया। पड़ोस से पहुंचे लोगों ने किसी तरह फंदे से नीचे उतारते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। जानकारी होने पर शनिवार के तड़के कोतवाली से पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने के बाद यह घटना हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...