Post Top Ad
Saturday, October 14, 2023
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा नदी में देखी गई श्रद्धालुओं की भीड़।
रायसेन/बरेली, पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा नदी में देखी गई श्रद्धालुओं की भीड़।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हिंदू धर्म में सर्वपितृ अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन स्नान, दान आदि का बहुत अधिक महत्व होता है। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या इस बार 14 अक्तूबर को शनिवारी अमावस्या के विशेष संयोग में मनाई गई। इस तिथि पर सभी पितरों का श्राद्ध किया गया। पितृ मोक्ष अमावस्या पर क्षेत्र की नर्मदा नदियों में प्रातः समय से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। पितरों को परिवार जनों के द्वारा विदा कर आने वाले वर्ष में आने का निमंत्रण दिया गया। यदि किसी कारण से पितृ पक्ष की अन्य तिथियों पर पित्तरों का श्राद्ध करने से भूल गए हों या पित्तरों की तिथि याद नहीं हो तो इस तिथि अमावस्या पर श्राद्ध किया जा सकता है। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर शस्त्राघात से शहीद हुए सैनिकों का श्राद्ध करना भी अतिउत्तम रहेगा। कई लोग पितृ दोष से परेशान रहते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से इन दोषों से मुक्ति मिल सकती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंडली में दूसरे, चौथे, पांचवें, सातवें, नौवें और दसवें भाव में सूर्य राहु या सूर्य शनि की युति बनने पर पितृ दोष लगता है। सूर्य के तुला राशि में रहने पर या राहु या शनि के साथ युति होने पर इस दोष का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके साथ ही लग्नेश का छठे, आठवें, बारहवें भाव में होने और लग्न में राहु के होने पर भी पितृ दोष लगता है। पितृ दोष की वजह से व्यक्ति का जीवन परेशानियों से भर जाता है। इस दोष से मुक्ति के लिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए। पितरों का स्मरण कर पिंड दान करना चाहिए और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद