Post Top Ad
Monday, October 16, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा की गई अवैध शराब जप्त।
रायसेन/बरेली, विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा की गई अवैध शराब जप्त।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। आगामी माह में सम्पन्न होने जा रहे विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध कलेक्टर जिला रायसेन अरविंद दुबे एवं सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पाण्डेय जिला रायसेन के निर्देशन तथा सहायक जिला आबकारी सुदीप तोमर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सूचनाओं की तस्दीकी हेतु ग्राम विक्रम मड़ैया में आरोपिया रेखा रायसिख के मकान पर दबिश देकर उसे 10 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा के साथ पकड़ा जाकर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(1)(क) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा ग्राम विक्रम मड़ैया में ही शासकीय नाला किनारे दबिश देकर वहाँ उगी झाड़ियो के बीच छुपाकर रखी दो प्लास्टिक की बड़ी केनो में भरी हुई 70 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा झाड़ियों के अंदर ही छुपा कर रखे 06 प्लास्टिक के ड्रमो में भरा हुआ अवैध शराब निर्माण हेतु करीबन 1080 किग्रा गुड़ मिश्रित महुआ लाहन जप्त कर मौके पर सेम्पल लेकर मय ड्रमों के नष्ट किया। मौके पर कोई आरोपी नहीं मिलने से अज्ञात आरोपी के विरुध्द आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 34(1)(च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया। तदुपरांत ग्राम नानपोन में आरोपिया राधा रायसिख के मकान की तलाशी में उसे 15 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया जाकर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण कायम किया। तदुपरांत सिरवारा पहुंच राज ढाबा पर दबिश देकर दो लोगों को अवैध रूप से मदिरा पान करते हुए पाए जाने से उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(बी) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा ढाबा संचालक के विरुद्ध भी प्रकरण कायम किया जाकर विवेचना में लिया। दबिश की उक्त कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण कायम किये गए जिनमे 05 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा एक प्रकरण में आरोपी अज्ञात होने से प्रकरण विवेचना में लिया गया। कायम किये गए 06 प्रकरणों में कुल 95 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा, 1080 किग्रा गुड़ मिश्रित महुआ लाहन, 02 अद्धी अंग्रेजी शराब तथा 10 पाव देशी प्लेन मदिरा के जप्त किये गए जिनका बाजार मूल्य रुपये 128150 रु आंकलित किया गया। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रामस्वरूप पटेल, आबकारी महिला आरक्षक स्वेता शिवहरे एवं सैनिक राजेश शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इस हेतु आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद