Post Top Ad
Saturday, October 14, 2023
भावनाओं के जल से किया वीर बलदानियों का तर्पण।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। प्रथम स्वाधीनता संग्राम से लेकर वर्तमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए बलिदान हुए अनेक रणबांकुरों का तर्पण पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर यमुना तट स्थित आनंदम कृपा धाम में किया गया। आनंदम धाम के संस्थापक आचार्य अंकुश तिवारी की देखरेख में मंत्रोच्चार के बीच वैदिक विधि विधान से बलिदानियों का तर्पण हुआ। सर्वप्रथम आनंदम कृपा धाम के पूजा मंडप में भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर प्रथम स्वाधीनता संग्राम से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति तक के बलिदानियों का तर्पण पूजन पूर्वक किया गया। आनंदम कृपा धाम के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बलिदानियों को श्रद्धांजलि दिलवाई। भारत प्रेरणा मंच के अध्यक्ष नेशनल फेम कवि अजय अंजाम महासचिव अविनाश अग्निहोत्री विश्व हिंदू परिषद के राज्य स्तरीय पदाधिकारी अनिल दिक्षित व्यवसाई रानू त्रिपाठी अंकित तिवारी सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भागीदारी की। इसके उपरांत भारत प्रेरणा मंच के सदस्य देवकली मंदिर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां प्रथम स्वाधीनता संग्राम में बलिदान हुए राम प्रसाद पाठक व उनके 17 बलिदानी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यमुना तट पर प्रज्ज्वल-दीप यमुना में विसर्जित कर वैदिक विधि से बलिदानियों का तर्पण हुआ। बाद में आनंदम कृपा धाम पर हवन करके श्रद्धांजलि कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई व प्रसाद वितरण किया गया। भागवदाचार्य अंकुश तिवारी के नेतृत्व में आकांशु, अंकित व अन्य आचार्य ने समस्त विधान संपादित कराए। कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर अजय गुप्ता राकेश दुवे निर्मल पाण्डेय कुंइवर सिंह चौहान आचार्य केशवम अवस्थी आनन्द भदौरिया राजेंद्र प्रसाद तिवारी कवि गोपाल पांडे बजरंग दल के जिला अध्यक्ष बाबा आशीष चौबे अर्पित दुबे विशाल दुवे प्रवीन पाल सहित वड़ी संख्या क्षेत्रीय लोंग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद