पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे भाजपा नेता ने धौंस जमाने कर दी हत्या, युवक को मारी गोली - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 27, 2024

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे भाजपा नेता ने धौंस जमाने कर दी हत्या, युवक को मारी गोली

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे भाजपा नेता ने धौंस जमाने कर दी हत्या, युवक को मारी गोली

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे भाजपा नेता ने धौंस जमाने कर दी हत्या, युवक को मारी गोली

जबलपुर में भाजपा नेता ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पाटन थाने के चौधरी मोहल्ले के वार्ड-3 की है। भाजपा नेता और उसका साथी फरार हैं। बताया जा रहा है कि उसने अपनी धौंस जमाने के लिए यह हत्या की। पुलिस ने तलाश के लिए चार टीमें बनाई है। राजनीतिक धौंस जमाने के लिए शराब के नशे में धुत भाजपा नेता ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना जबलपुर के पाटन थाना के चौधरी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 3 की है। पाटन थाना पुलिस ने भाजपा नेता आशीष, उसके साथी पप्पू और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जानकारी के अनुसार, मृतक किसान रामराज नदेंसरिया शुक्रवार की रात 11 बजे अपने चचेरे भाई राघव को घर छोड़ने चौधरी मोहल्ला आया था। राघव को घर छोड़ने के बाद जब रामराज अपने घर रिमझा गांव जा रहा था तभी भाजपा नेता आशीष और उसके साथी पप्पू बर्मन से किसी बात को लेकर रामराज का विवाद हो गया। इस बीच आशीष ने बंदूक निकाली और रामराज के पेट में गोली मार दी। स्थानीय लोग घायल रामराज को पाटन अस्पताल ले गए। यहां हालत नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही रामराज ने दम तोड़ दिया।


आरोपी आशीष भाजपा का स्थानीय कद्दावर नेता है। युवा मोर्चा ग्रामीण में भी वह कई पद पर रह चुका है। पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। आरोपी भाजपा नेता आशीष का क्षेत्र में रसूख है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मां नीरा बेहिरे पाटन नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी है। भाजपा नेता आशीष का साथी पप्पू बर्मन भी आदतन अपराधी है। कुछ माह पहले ही 307 के अपराध में वह जेल से छूटकर आया था। मृतक के भाई अनुराग का कहना है कि 3 माह पहले भी एक आदिवासी युवक के साथ इन लोगों ने मारपीट कर उस पर ही आरोप लगा दिया था कि वह अपराधी है। आदिवासी युवक के खिलाफ ही आरोपियों ने मामला दर्ज करवा दिया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...