भूमि विवाद, निगल गया 1 की जान, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 घायल , जिनमें 6 सागर रेफर । - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 8, 2025

भूमि विवाद, निगल गया 1 की जान, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 घायल , जिनमें 6 सागर रेफर ।

 भूमि विवाद, निगल गया 1 की जान, दो पक्षों में खूनी संघर्ष,  8 घायल , जिनमें 6 सागर रेफर ।

  •  एक की मौत ,  8 घायल , जिनमें 6 सागर रेफर 
  • भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,।

भूमि विवाद, निगल गया 1 की जान, दो पक्षों में खूनी संघर्ष,  8 घायल , जिनमें 6 सागर रेफर ।


बेगमगंज, घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू 

रायसेन,

 जिले के बेगमगंज निकटवर्ती ग्राम खिरेंटी में भूमि विवाद को लेकर आपस में सगे रिश्तेदारों के बीच  दो पक्षों में खूनी संघर्ष में खूब चले धारदार हथियार ,  एक की मौत ,  दोनों पक्षों में दो महिलाओं सहित 8 गंभीररूप से हुए घायलों में 6 को  मेडिकल हॉस्पिटल सागर रेफर किया गया है।



एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव  के अनुसार ग्राम खिरेंटी में आज रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुराने भूमि संबंधी विवाद को लेकर आपस में रिश्तेदारों के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में जमकर धारदार हथियार फरसा , कतरात

तलवार  एवं लाठियां चली।

 जिसमें एक पक्ष के वृंदावन कुशवाहा 40 वर्ष , रोहित कुशवाहा 22 , धन सिंह कुशवाहा 50 , एवं अंजली कुशवाहा एवं दूसरे पक्ष के  थानसिंह कुशवाहा 50 वर्ष , राजा भाई कुशवाहा , शिवराज सिंह कुशवाहा , नरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं शीला बाई कुशवाहा गंभीररूप से घायल हुए हैं।

 जिसमें एक पक्ष के थानसिंह कुशवाहा 50 वर्ष की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों से 8 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया ।



जिनमें दोनों पक्षों से 6 घायलों राजा भाई कुशवाहा , अंजली बाई कुशवाहा , रोहित सिंह कुशवाहा , शिवराज सिंह कुशवाहा एवं नरेंद्र सिंह कुशवाहा की स्थिति गंभीर होने के कारण सागर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार है जिनके बीच भूमि विवाद को लेकर पिछले कुछ वर्षों से तनातनी चल रही है और गत वर्ष भी दोनों पक्षों में विवाद होने पर एक -दूसरे के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट की थी। लेकिन आज फिर बातों ही बातों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें एक वृद्ध की मौत और 8 घायल हुए हैं।


थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि  दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक पक्ष पर हत्या एवं हत्या का प्रयास एवं दूसरे के विरुद्ध भी हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। दोनों पक्षों से आरोपियों के घायल होने एवं अस्पताल में चल रहे इलाज के कारण अभी गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...