रायसेन, मंडीदीप- नयापुरा ब्रिज पर कंटेनर–ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, पुलिस-प्रशासन मौक़े पर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 1, 2025

रायसेन, मंडीदीप- नयापुरा ब्रिज पर कंटेनर–ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, पुलिस-प्रशासन मौक़े पर।

 नयापुरा ब्रिज पर कंटेनर–ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, पुलिस-प्रशासन मौक़े पर

नयापुरा ब्रिज पर कंटेनर–ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, पुलिस-प्रशासन मौक़े पर।


घातक रिपोर्टर डेस्क भोपाल -

मंडीदीप,

   नयापुरा ब्रिज क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक कंटेनर और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच तेज़ रफ़्तार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

नयापुरा ब्रिज पर कंटेनर–ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, पुलिस-प्रशासन मौक़े पर।


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई। ट्रैक्टर के पीछे लगा तरला पलटा , जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को हटवाया और सड़क को दोबारा सुचारु कराया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज़ रफ्तार में थे, इसी दौरान मोड़ के पास आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि फिलहाल किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों के चालक हल्की चोटिल बताए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...