मॉनिटरिंग अधिकारी सहित फील्ड प्रबंधक निलंबित, पुल गिरने से घायल हुए युवक की एम्स में मौत l
राकेश दुबे, घातक रिपोर्टर
बरेली,
स्टेट हाईवे पर निर्मित नाले के ऊपर निर्मित पुल के गिरने से चार दो पहिया वाहन चालक पुल से नीचे गिरे थे जिनका इलाज बरेली स्वास्थ्य केंद्र में किया गया और तुरंत उन्हें भोपाल रेफर किया गया जहां पर एम्स हॉस्पिटल में भर्ती देवेंद्र धाकड़ आत्मज रेवा सिंह धाकड़ उम्र 30 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई l अन्य घायल युवकों का उपचार जारी है l वहीं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन कलेक्टर सहित एसपी मौके पर पहुंचे जहां पुल का निरीक्षण करने के साथ मॉनिटरिंग अधिकारी और फील्ड प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है l
इस पूरे हादसे में प्रश्न यह उठता है कि जब लंबे समय से पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था तो उसका समय-समय पर निरीक्षण और मरम्मत क्यों नहीं कराई गई साथ ही जब मेंटेनेंस का कार्य प्रारंभ था तो मार्ग को आवागमन के लिए रोका क्यों नहीं गया l जिस समय यह हादसा हुआ पल के नीचे से मामूली पानी निकल रहा था l
पुल टूट जाने के कारण पिपरिया मार्ग का बरेली से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है l
नयागांव निवासियों का कहना है कि पुल के नीचे से लोहा पूरी तरह से चोरी किया जा चुका था l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद