कॉलोनी निर्माण के नाम पर शासकीय भूमि को कब्जे में करने का ?
बरेली, राकेश दुबे घातक रिपोर्टर
बरेली l
पिपरिया मार्ग पर नगर परिषद बरेली कार्यालय से लगी हुई भूमि पर रेवा नगर नाम से कॉलोनी काटी जा रही है इस कॉलोनी निर्माण में नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा यहां के जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग कॉलोनाइजर को प्राप्त हुआ है तभी तो कॉलोनी से सट करने के लिए सड़क पर कॉलोनाइजर के द्वारा मिट्टी डलवाई जा रही है यह मिट्टी वाहनों और पैदल राहगीरों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रही है मिट्टी का भराव कॉलोनी से लगकर किया जा रहा है l कॉलोनाइजर के द्वारा कॉलोनी के अंदर खुदाई कर प्रारंभ करवाया गया है जहां से निकलने वाली संपूर्ण मिट्टी को सड़क पर डाला जा रहा है सड़क पर डली हुई मिट्टी के कारण दुर्घटना घटित हो रही है l
कॉलोनी के ठेकेदार के द्वारा सड़क पर विज्ञापन होर्डिंग लगाए गए हैं, जो मार्ग में चलने वाले वाहनों के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे हैं साथ ही सड़क के काफी हिस्से को अपने कब्जे में करने का प्रयास किया जा रहा है l
कई खामियों को उजागर करने वाली कॉलोनी के निर्माण कार्य में नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित यहां के जनप्रतिनिधियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है यही कारण है कि कॉलोनी के नाम पर सड़क के आसपास व्यवस्थाएं फैलाई जा रही है l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद