बरेली, आठ गाड़ियों से पहुंचे लगभग 30 अधिकारी गाड़ी से उतरते ही ताबड़तोड़ कार्यवाही। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 5, 2026

बरेली, आठ गाड़ियों से पहुंचे लगभग 30 अधिकारी गाड़ी से उतरते ही ताबड़तोड़ कार्यवाही।

 आठ गाड़ियों से पहुंचे लगभग 30 अधिकारीयों की   ताबड़तोड़ कार्यवाही, रात 9 बजे तक भी जारी ।

  • सर्राफा व्यवसायियों के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की बड़ी छापेमार कार्रवाई , 

बरेली, आठ गाड़ियों से पहुंचे लगभग 30 अधिकारी गाड़ी से उतरते ही ताबड़तोड़ कार्यवाही।

घातक रिपोर्टर-* राकेश दुबे 

बरेली।

नगर में 5 जनवरी को जीएसटी विभाग के द्वारा दो सर्राफा व्यवसायियों के प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्यवाही की गई है

इस दौरान टीम के द्वारा जरूरी दस्तावेज खाता वही और बिलों की जांच की जा रही है। बता दें कि स्टेट जीएसटी विभाग के द्वारा नगर के दयाराम लक्ष्मी नारायण  ( डीएलएस ) ज्वेलर्स और शृंगार ज्वैलर्स के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। जो नगर के बड़े और प्रतिष्ठित ज्वेलरी कारोबारी माने जाते हैं, उनके प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की गई।



जीएसटी विभाग की करीब 8 गाड़ियों में पहुंची 30 सदस्यीय टीम ने दोपहर लगभग 2 बजे वार्ड क्रमांक 12 और 14 में स्थित दोनों ज्वेलरी दुकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच की।सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इस कार्रवाई से व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। हालांकि, जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। 


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जीएसटी चोरी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर जीएसटी छापे की जानकारी लगते ही अन्य सोना चांदी व्यापारियों के द्वारा आनन-फानन में दुकान पर रखे सोने चांदी के जेवरात बैग में भरकर अन्य स्थानों पर पहुंचा दिए। छापे की कार्यवाही प्रारंभ होने के साथ ही अधिकारियों के द्वारा दुकान के दरवाजे लगा दिए गए थे ऐसी स्थिति में ना कोई अंदर से बाहर ना बाहर से अंदर आने वाले को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। 



जांच के दौरान पुलिस की में गेट पर तैनाती देखें गये।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...