योगी सत्यनाथ गुरु पहुंचे छिंद मंदिर
घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे
बरेली ,
क्षेत्र के प्रसिद्ध छिंद मंदिर में दादा के दर्शनों के लिए प्रत्येक शनिवार और मंगलवार नगर ही नहीं महानगरों से भी श्रद्धालु पहुंच कर दादा और राम दरबार के दर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं l इसी क्रम में ओरछा धाम से शनिवार को योगी सत्यनाथ गुरु पहुंचे जहां पर उनका स्वागत सम्मान मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी के द्वारा किया गया l सत्यनाथ गुरु ने हनुमान जी महाराज और राम दरबार की पूजा अर्चन कर अपना माथाभगवान के समक्ष झुककर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया l
इस मौके पर मंदिर प्रांगण में भंडारे सहित भजन कीर्तन का आयोजन भी शाम समय तक चलता रहा l
इस भजन कीर्तन में योगी सत्यनाथ गुरु ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई वहीं दर्शनार्थियों ने भी भजन कीर्तन का लाभ उठाया
ओरछा से पधारे योगी सत्यनाथ गुरु मैं छिंद मंदिर की महिमा का विस्तार से विवरण मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी से प्राप्त कर मंदिर की महिमा का बखान किया l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद