बरेली, नर्मदा जल की पाइपलाइन फूटने के कारण हजारों गैलन पानी सड़कों पर - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 29, 2026

बरेली, नर्मदा जल की पाइपलाइन फूटने के कारण हजारों गैलन पानी सड़कों पर

 नर्मदा जल की पाइपलाइन फूटने के कारण हजारों गैलन पानी सड़कों पर|

बरेली, नर्मदा जल की पाइपलाइन फूटने के कारण हजारों गैलन पानी सड़कों पर

घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे 

बरेली l

मुख्यमंत्री जलावर्धन योजना के अंतर्गत नर्मदा तट ग्राम बगलवाड़ा से बरेली तक नर्मदा जल लाने के लिए लगभग 50 करोड रुपए की लागत से संपूर्ण वार्डों में पाइप लाइनों का विस्तार किया गया लेकिन पाइप लाइनों के विस्तार में ठेकेदार सहित जनप्रतिनिधियों के आपसी  तालमेल  चलते कई जगह पाइपलाइन विस्तार में अनियमिताएं की गई, जिसके परिणाम स्वरुप वर्तमान में जगह-जगह पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हजारों गैलन पानी उस समय सड़कों पर बहता है जब नर्मदा तट के पास निर्मित फिल्टर प्लांट से नर्मदा जल छोड़ जाता है l

बीते 7  महीने से पूर्व विधायक रामकिशन पटेल के ग्रह ग्राम के पास से निकली नर्मदा जल सप्लाई की पाइपलाइन टूटी पड़ी हुई है जिस लाइन से प्रतिदिन हजारों गैलन नर्मदा का पानी सड़कों पर व्यर्थ ही बह रहा है l इस संबंध में पूर्व विधायक रामकिशन पटेल के द्वारा नगर परिषद के जनप्रतिनिधि को जानकारी देकर  पाइपलाइन सुधारने के लिए कहा गया था लेकिन पूर्व विधायक के बोलने के बाद भी टूटी हुई पाइपलाइन को आज तक नहीं सुधरवाया जा सकता है l

बरेली, नर्मदा जल की पाइपलाइन फूटने के कारण हजारों गैलन पानी सड़कों पर

टूटी पड़ी पाइप लाइन से सड़कों पर पानी आने के कारण सड़क भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है वहीं मार्ग से पैदल निकलने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l

फिल्टर प्लांट पर शराबियों का जमावड़ा,,,,

नर्मदा जल सप्लाई के लिए निर्मित किया गया फिल्टर प्लांट जो नर्मदा तट ग्राम बगलवाड़ा में ही स्थित है फिल्टर प्लांट पर 24 घंटे के लिए चौकीदारों की तैनाती रहती है लेकिन यहां पर तैनात चौकीदार पूरा समय फिल्टर प्लांट पर नहीं देते वहीं उनके द्वारा फिल्टर प्लांट पर ही शराब और नशे का उपयोग किया जाता है l फिल्टर होने वाले पानी की टंकी में भी शुद्धता नहीं दिखाई देती दूसरी और यहां  जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन के द्वारा निरीक्षण किया जाता है l

,, इनका कहना है,,,

नर्मदा जल पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त की जानकारी मेरे द्वारा नगर परिषद पहुंचाई गई थी फिर भी टूटी हुई पाइपलाइन को अभी तक सुधरवाया नहीं जा सका है,,

रामकिशन पटेल पूर्व विधायक भाजपा,,,

इनका कहना है,,

नर्मदा जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की जानकारी मुझे नहीं थी अब जाकर जानकारी प्राप्त हुई है इस संबंध में मैं नगर परिषद सी.एम.ओ. से चर्चा करुंगा उसके बाद भी अगर सुधर नहीं होता है तो सीएमओ को नोटिस दिया जाएगा,,,

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...