सड़कों पर व्यर्थ बह रहे नर्मदा जल के संबंध में एसडीएम बोले कि मैं सीएमओ से बोलता हूं |
- 7 महीने से फूटी डली है पाइपलाइन
घातक रिपोर्टर- राकेश दुबे
बरेली,
पानी का दुरुपयोग कैसे किया जाता है यह कोई नगर परिषद बरेली से पूछे क्योंकि नर्मदा तट ग्राम बगल वा ड़ा से शहर में बिछाई गई नर्मदा जल लाइन
बीते 7 माह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है जिस कारण प्रतिदिन लगभग 5 से 6 घंटे तक हजारों गैलन पानी सड़क पर व्यर्थ ही बहता है अगर कोई शरारती तत्व इस पानी में कुछ मिलावट कर दे तो इंदौर जैसी भयानक घटना यहां भी घट सकती है, इस संबंध में एसडीएम संतोष मुद्गल को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि मैं सीएमओ को नोटिस जारी करता हूं फिर 7 दिन बाद जब उनको जानकारी दी गई कि अभी तक नर्मदा जल पाइपलाइन का सुधार नहीं कराया गया है तो उन्होंने कहा कि ठीक है मैं फिर बोलता हूं l
नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की आपसी खींचतान के चलते नर्मदा जल का दुरुपयोग यहां पर प्रतिदिन हो रहा है l
व्यर्थ बह रहे नर्मदा जल के संबंध में पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने कहा कि हमारे ग्राम कोटपार के मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन से व्यर्थ बह रहे पानी के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तक उक्त जानकारी पहुंचाई गई लेकिन उसके बाद भी पाइपलाइन का सुधार नहीं कराया गया है l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद