टीचर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील विडियो, ब्लैकमेल और मां को मारने की धमकी देकर 9 महीने से कर रहा था दुष्कर्म, छात्रा के पेट में हुआ दर्द तो खुला राज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 23, 2021

टीचर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील विडियो, ब्लैकमेल और मां को मारने की धमकी देकर 9 महीने से कर रहा था दुष्कर्म, छात्रा के पेट में हुआ दर्द तो खुला राज।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

टीचर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील विडियो, ब्लैकमेल और मां को मारने की धमकी देकर 9 महीने से कर रहा था दुष्कर्म, छात्रा के पेट में हुआ दर्द तो खुला राज।

टीचर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील विडियो, ब्लैकमेल और मां को मारने की धमकी देकर 9 महीने से कर रहा था दुष्कर्म, छात्रा के पेट में हुआ दर्द तो खुला राज।

होशंगाबाद। कोचिंग में टीचर ने 11वीं की 17 साल की छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो के बहाने ब्लैकमेल और मां को एक्सीडेंट में मारने की धमकी देकर पिछले 9 महीने से रेप कर रहा था। बुधवार को भी उसने छात्रा से रेप किया। स्कूल में छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो वह रोने लगी और पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी के कोचिंग काशिव सर एकेडमी को सील कर दिया। गुरुवार सुबह आरोपी टीचर यूके काशिव को भी गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के अनुसार, पिछले एक साल से छात्रा काशिव कोचिंग एकेडमी में पढ़ने आती थी। जनवरी 2021 में आरोपी काशिव ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया। छात्रा जब बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने और मां को एक्सीडेंट कर मरवा देने की धमकी देकर छात्रा से ज्यादती की। कोरोना काल में छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। 22 सितंबर को छात्रा स्कूल जा रही थी। तब कोचिंग संचालक ने जबरदस्ती उसे कोचिंग के अंदर ले गया और फिर से गलत काम किया।

नाबालिग छात्रा शहर की एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार को वह स्कूल गई। स्कूल में पेट दर्द होने पर रो रही थी। स्कूल स्टॉफ ने उससे बातचीत की। छात्रा ने सारा घटनाक्रम बताया। स्कूल स्टाफ ने मौके पर पुलिस और उसके परिजन को बुलाया। इसके बाद पीड़िता के साथ हुई ज्यादती का खुलासा हुआ। सुबह 10 बजे SDOP मंजू चौहान, अजाक थाना प्रभारी पारूल श्रीवास्तव, देहात थाना टीआई अनूप सिंह नैन पुलिस टीम के साथ हाउसिंग बोर्ड स्थित काशिव कोचिंग एकेडमी पहुंचे। कोचिंग के भीतर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। करीब डेढ़ घंटे चली कार्रवाई के बाद कोचिंग को सील किया। आरोपी यूके काशिव को हिरासत में लेकर देहात थाने भेज दिया। आरोपी कोचिंग संचालक यूके काशिव भूतपूर्व सैनिक है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...