प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर की हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, खुद की प्लाटिंग साइट पर 4 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया, पुलिस ने JCB से खोदकर निकाला शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 23, 2021

प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर की हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, खुद की प्लाटिंग साइट पर 4 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया, पुलिस ने JCB से खोदकर निकाला शव।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर की हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, खुद की प्लाटिंग साइट पर 4 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया, पुलिस ने JCB से खोदकर निकाला शव।

प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर की हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, खुद की प्लाटिंग साइट पर 4 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया, पुलिस ने JCB से खोदकर निकाला शव।

छिंदवाड़ा के चांद थाने के हेड कॉन्स्टेबल की प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पूरी प्लानिंग के साथ शव को सिवनी में चल रहे अपनी प्लाटिंग साइट पर दफन कर दिया। मोबाइल और बाइक छिंदवाड़ा जिले के उत्सव रिसोर्ट के पास फेंक दिया। हत्या के पीछे 27 लाख रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद है। रुपए लेने के बाद भी डीलर रजिस्ट्री नहीं कर रहा था। पुलिस ने गुरुवार सुबह JCB से गड्ढा खोदकर शव बरामद कर लिया है। साथ ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। चांद थाने में 10 दिन पहले ही हेड कॉन्स्टेबल की तैनाती हुई थी। पुलिस के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल विजय बघेल 20 सितंबर को अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद लगातार चांद पुलिस तलाश कर रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो विजय बघेल से फोन पर सिवनी प्रॉपर्टी डीलर राहुल नेमा (40) से लगातार बातचीत हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर की हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, खुद की प्लाटिंग साइट पर 4 फीट गड्‌ढा खोदकर दफनाया, पुलिस ने JCB से खोदकर निकाला शव।
हेड कांस्टेबल विजय सिंह बघेल

पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल विजय सिंह बघेल ने सिवनी के वारापत्थर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राहुल नेमा से लगभग 27 लाख रुपए में एक प्रॉपर्टी का सौदा किया था। लंबे समय से बघेल की राहुल से जान पहचान थी। रुपए लेने के बाद भी लंबे समय से राहुल रजिस्ट्री नहीं कर रहा था। सिवनी के चौरई स्थित गायत्री मंदिर के पास सृष्टि नगर में प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर है। इसी कार्यालय में 21 सितंबर को पूरे प्लानिंग के साथ हेड कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले ही राहुल ने सिवनी में लगे बम्होड़ी गांव में चली रही प्लाटिंग पर पहले से ही गड्‌ढा खुदवा दिया था।

बघेल की हत्या करने के बाद आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथियों के साथ पहले हेड कॉन्स्टेबल की बाइक को छिंदवाड़ा के उत्सव रिसोर्ट के पास ले जाकर फेंक दिया। वहीं मोबाइल फोन भी छोड़ दिया ताकि किसी को कोई शक न हो। बाद में दोपहिया वाहन में डालकर विजय बघेल के शव को सिवनी में अपनी साइट पर खोदे गए गड्‌ढे में दफन कर दिया। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने बम्होड़ी गांव में पुरानी शराब दुकान के पास प्लॉट में दफन शव को गड्‌ढा खोदकर निकाला। आरोपियों ने यहां 4 फीट गड्ढा खोदकर शव को दफनाया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...