रायसेन/बरेली, गाय माता की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधायक पटेल ने जताई चिंता, शासन-प्रशासन को उनकी रक्षा के लिए करने चाहिए पुख्ता इंतजाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 15, 2021

रायसेन/बरेली, गाय माता की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधायक पटेल ने जताई चिंता, शासन-प्रशासन को उनकी रक्षा के लिए करने चाहिए पुख्ता इंतजाम।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

गाय माता की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधायक पटेल ने जताई चिंता, शासन-प्रशासन को उनकी रक्षा के लिए करने चाहिए पुख्ता इंतजाम।

रायसेन/बरेली, गाय माता की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधायक पटेल ने जताई चिंता, शासन-प्रशासन को उनकी रक्षा के लिए करने चाहिए पुख्ता इंतजाम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्र में गायों की दुर्दशा और सड़कों पर उनके साथ हो रही दुर्घटनाओं को लेकर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि मैं जब भी अपने निवास से निकलता हूं गाय माताओं को रोड पर बैठा देखता हूं तो मन में बहुत दुख होता है, मन में बहुत पीड़ा होती है। गाय जिसको हम अब गाय माता भी बोलते हैं जिसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास है, उनकी वर्तमान में स्थिति ऐसी है की मन बहुत व्यथित है। वर्तमान में जिसका भी शासन हो उनको पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। आज गौशाला हैं ना ही ऐसी कोई व्यवस्था है जहां गाय माता रह सके। पूर्व की कमलनाथ सरकार ने गौशाला निर्माण के लिए कई नगरों-शहर में गौशाला बनाई थी। मैंने भी प्रयास किए कई गौशालाओं का निर्माण कराया कई बन चुकी हैं। वर्तमान सरकार हाथ पर हाथ रखे हुई बैठी है। उसे गाय माता की कोई चिंता नहीं है। मैंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गौ सेवा आयोग को भी पत्र लिखा है और गाय की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है। प्रदेश सरकार को भी पता है गाय माता की क्या स्थिति है मगर सरकार सिर्फ दिखावा करती है कार्य कुछ नहीं करती। मे मीडिया के माध्यम से किसान भाइयो से कहना चाहता हूं कि गाय माता को पालते हैं, दूध देने के बाद छोड़ देते हैं। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए, उसकी व्यवस्था करना चाहिए और अपने घर पर ही उसका पालन पोषण करना चाहिए। तब ही हम को फल मिलेगा और गाय माता हमको आशीर्वाद देगी। मेरी तो क्षेत्रवासियों से मांग भी है कि प्रत्येक घर में गौ माता की पूजन हो, उसके रखरखाव की व्यवस्था हो। हिंदू धर्म कहता है हम सब सुबह स्नान ध्यान पूजन के बाद भोजन से पहले गाय माता को रोटी देते है इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...