रायसेन/देवरी, गणेश उत्सव पर किया जा रहा शिव महापुराण का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 15, 2021

रायसेन/देवरी, गणेश उत्सव पर किया जा रहा शिव महापुराण का आयोजन।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

गणेश उत्सव पर किया जा रहा शिव महापुराण का आयोजन।

रायसेन/देवरी, गणेश उत्सव पर किया जा रहा शिव महापुराण का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। ग्राम रामपुरा में गणेश उत्सव पर शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। निरंतर 45 वर्षों से समिति द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें श्रीमद्भागवत एवं अन्य कथाओं का आयोजन गणेश उत्सव के अवसर पर किया जाता है। इस बार गणेश उत्सव पर समिति द्वारा शिव महापुराण का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की शिवपुराण की कथा लोगों को सुनाई जा रही है। कथा व्यास के रूप में भोपाल से पधारे हुए पंडित मुकेश शास्त्री के मुखारविंद से लोगों को कथा श्रवण कराई जा रही है। कथा के माध्यम से पंडित मुकेश शास्त्री ने बताया कि शिव अनंत है, शिव का कोई पार नहीं है। इस सृष्टि का संघार करता भी शिव है एवं सभी देवताओं में सर्वश्रेष्ठ शिव ही हैं। शंकर भगवान ऐसे एक देवता है जो अपने भक्तों को थोड़े ही समय में वरदान दे देते हैं एवं हमेशा भगवान शंकर दूसरों की सहायता करते रहते हैं। देवताओं की भलाई करते रहते हैं। इसका उदाहरण समुद्र मंथन है जिसमें हलाहल विष निकला था उसको कोई भी देवता पीने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन भगवान महाकाल ने हलाहल विष पी कर सभी देवताओं की मदद की थी। भगवान शिव को लोग कई नामों से पुकारते हैं। कोई भूत भावन, कोई महाकाल, कोई भोला भंडारी औघड़ दानी आदि नामों से लोग भगवान को जानते है। भगवान शिव का स्वभाव हमेशा शांत रहता है, लेकिन जब वह क्रोध में होते हैं तो उनको शांत करना कोई भी देवता के बस में नहीं रहता। कथा के माध्यम से लोगों को संस्कृति एवं गोरक्षा की भी बात मुकेश शास्त्री के द्वारा बताई जा रही है। मुकेश शास्त्री ने बताया कि गाय में 33 करोड़ देवता वास करते हैं। आज कोरोना जैसी बीमारी गाय के प्रकोप से ही फैल रही है क्योंकि गाय दर-दर की ठोकरें खा रही है एवं हमारे हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया है फिर भी गाय को लोगों ने सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया है इसी का परिणाम है कि आज हम कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं। जब तक हम गाय की सुरक्षा नहीं करेंगे जब तक हम ऐसी महामाया से लड़ते रहेंगे। गाय की सेवा करना सभी देवताओं की सेवा करना है। कथा का आयोजन सभी ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा का आयोजन दुबे निवास पर किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2.00 से 5.00 तक की जाती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...