गायत्री की दूसरी जगह शादी हुई तय तो प्रेमी अनस ने दी तालिबानी सजा, अनस ने दोस्तो के साथ मिलकर पहले दिया था बेहोशी का इंजेक्शन फिर गला दबाकर कर दी थी हत्या; आरोपी गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 23, 2021

गायत्री की दूसरी जगह शादी हुई तय तो प्रेमी अनस ने दी तालिबानी सजा, अनस ने दोस्तो के साथ मिलकर पहले दिया था बेहोशी का इंजेक्शन फिर गला दबाकर कर दी थी हत्या; आरोपी गिरफ्तार।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

गायत्री की दूसरी जगह शादी हुई तय तो प्रेमी अनस ने दी तालिबानी सजा, अनस ने दोस्तो के साथ मिलकर पहले दिया था बेहोशी का इंजेक्शन फिर गला दबाकर कर दी थी हत्या; आरोपी गिरफ्तार।

गायत्री की दूसरी जगह शादी हुई तय तो प्रेमी अनस ने दी तालिबानी सजा, अनस ने दोस्तो के साथ मिलकर पहले दिया था बेहोशी का इंजेक्शन फिर गला दबाकर कर दी थी हत्या; आरोपी गिरफ्तार।

अयोध्या में प्रेमिका की नृशंस हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 21 साल की प्रेमिका गायत्री की शादी दूसरे से तय हुई तो प्रेमी अनस ने उसे तालिबानी सजा दे दी। घर से बैंक के लिए बताकर नकली युवती को पहले बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया और फिर दोस्तों संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर लाश पास में ही फेंक दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफतार कर लिया है। कोतवाली रुदौली के मोहल्ला मलिकजादा के मालिक पुरवा स्थित अपने घर से बैंक के लिए निकली युवती का शव गत 14 सितंबर की देर शाम संदिग्ध अवस्था में कायस्थाना मोहल्ला स्थित दुर्गा पूजा स्थल के समीप बरामद होनें से नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिजन से मिलने उनके घर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने जल्द ही घटना का पर्दाफ़ाश भी कराए जाने का भरोसा दिया था।

देर शाम कोतवाली रुदौली अंतर्गत मोहल्ला कायस्थाना में दुर्गा पूजा स्थल के समीप उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वहां दिखाई पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस शव के शिनाख्त की कार्यवाही में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकजादा के मालिक पुरवा निवासी गायत्री लोधी उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्री शिवराज बहरैची के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक युवती सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे पड़ोस की एक वृद्ध महिला से यह कह कर घर से निकली थी कि वह किसी काम के सिलसिले में नगर के ही एक बैंक जा रही है। शाम को पुलिस द्वारा उन्हें गायत्री के बेहोशी की हालत में होनें की सूचना प्राप्त हुई। आनन-फानन में वे मौके पर पहुंचे तो गायत्री वहीं पर मृत अवस्था में थी।

गायत्री की दूसरी जगह शादी हुई तय तो प्रेमी अनस ने दी तालिबानी सजा, अनस ने दोस्तो के साथ मिलकर पहले दिया था बेहोशी का इंजेक्शन फिर गला दबाकर कर दी थी हत्या; आरोपी गिरफ्तार।

युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में युवती की गला दबा कर हत्या की गई। युवती के प्रेमी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि मृतक युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके बाद उसकी शादी किसी और से उड़ीसा में तय हो गई थी, जिसके बाद प्रेमी ने युवती को फोन करके एक क्लिनिक पर बुलाया। जहां पर युवती के प्रेमी अनस उसका साथी मोहम्मद हफ़ीज़ और कंपाउंडर मुकेश यादव पहले से मौजूद थे। मुकेश यादव ने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन दिया और बेहोश होने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उनकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है जो कि घटना के दिन से गायब था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...