पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, आचार संहिता भी हुई लागू, तीन चरणो में होंगे पंचायत चुनाव, 13 दिसंबर 2021 से मिलेंगे नामांकन पत्र। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, आचार संहिता भी हुई लागू, तीन चरणो में होंगे पंचायत चुनाव, 13 दिसंबर 2021 से मिलेंगे नामांकन पत्र।

यह भी पढ़े :- 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, आचार संहिता भी हुई लागू, तीन चरणो में होंगे पंचायत चुनाव, 13 दिसंबर 2021 से मिलेंगे नामांकन पत्र।

पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, आचार संहिता भी हुई लागू, तीन चरणो में होंगे पंचायत चुनाव, 13 दिसंबर 2021 से मिलेंगे नामांकन पत्र।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने शनिवार शाम 4 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। पहला चरण में 6 जनवरी 2022, दूसरा 28 जनवरी और तीसरा चरण में 16 फरवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है, जो चुनाव परिणाम आने तक रहेगी। यह आचार संहिता ग्रामीण क्षेत्रों में लागू रहेगी। पहले चरण 9 जिलों, दूसरे में 7 और तीसरे चरण में 36 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। 13 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलने लगेंगे। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। पंचों और सरपंचों को निर्वाचन कार्यालय में जाकर ही फॉर्म भरकर जमा कराने होंगे, जबकि जिला पंचायत के लिए ऑनलाइन नामांकन किया जाएगा। जिला और जनपद सदस्य में वोटिंग EVM से होगी। ग्राम स्तर पर मतपत्र के जरिए वोटिंग कराई जाएगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र जिला मुख्यालय पर, जनपद सदस्य के जिला विकासखंड मुख्यालय, पंच और सरपंच पद के लिए विकासखंड और क्लस्टर मुख्यालय पर लिए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय पर कंट्रोलरूम बनाया गया है। इस 0755-2551076 नंबर पर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैँ। जिला स्तर पर अलग से कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, निवाड़ी, अलीराजपुर, पन्ना, नरसिंहपुर, हरदा और दतिया में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे जबकि जबलपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर और देवास में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। इधर राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, शहडोल, भिंड और मुरैना की पंचायतों में 3 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।

पंच और सरपंच पद की काउंटिंग मतदान के बाद वहीं पर की जाएगी। जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना विकासखंड मुख्यालय पर होगी। प्रदेश में कुल 3 करोड़ 92 लाख 51 हजार 811 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 02 लाख 30 हजार 095 हैँ। वहीं, महिला मतदाता 1 करोड़ 90 लाख 20 हजार 672 हैं। अन्य मतदाता 1044 हैं। प्रदेश में 71 हजार 398 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 4.25 लाख कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में 22 हजार 695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए 71 हजार 398 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव का सबसे मेगा शो आखिरी चरण में होगा।

प्रथम चरण

  • प्रथम चरण के चुनाव के लिए 13 दिसंबर 2021 से नामांकन पत्र मिलेंगे।
  • नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
  • पत्रों की जांच 21 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से होगी।
  • 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
  • 23 दिसंबर को नाम वापसी के ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी, उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
  • 6 जनवरी 2022 को मतदान होगा।

दूसरा चरण

  • चुनाव के लिए 13 दिसंबर 2021 से नामांकन पत्र मिलेंगे।
  • नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रहेगी।
  • पत्रों की जांच 21 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से होगी।
  • 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
  • 23 दिसंबर को नाम वापसी के ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी। उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
  • 28 जनवरी 2022 को मतदान होगा।

तीसरा चरण

  • चुनाव के लिए 30 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे।
  • नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2022 रहेगी।
  • पत्रों की जांच 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से होगी।
  • 10 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
  • अंतिम सूची 10 जनवरी को ही जारी की जाएगी। चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
  • मतदान 16 फरवरी 2022 को होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...