5 साल के बेटे पर था भूत-प्रेत के साये का शक, महिला तांत्रिक के कहने पर कुल्हाड़ी से हाथ, पैर काटकर किए 5 टुकड़े। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

5 साल के बेटे पर था भूत-प्रेत के साये का शक, महिला तांत्रिक के कहने पर कुल्हाड़ी से हाथ, पैर काटकर किए 5 टुकड़े।

यह भी पढ़े :- 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html

5 साल के बेटे पर था भूत-प्रेत के साये का शक, महिला तांत्रिक के कहने पर कुल्हाड़ी से हाथ, पैर काटकर किए 5 टुकड़े।

5 साल के बेटे पर था भूत-प्रेत के साये का शक, महिला तांत्रिक के कहने पर कुल्हाड़ी से हाथ, पैर काटकर किए 5 टुकड़े।

आलीराजपुर। बाप ने अपने 5 साल के बेटे के कुल्हाड़ी से हाथ, पैर काटकर उसके पांच टुकड़े कर हत्या कर दी। इसके बाद खेत के पास शव दफना दिया। आरोपी को लगता था कि बेटे पर भूत प्रेत का साया है। इस कारण उसने यह कदम उठाया। घटना 2 दिसंबर को ग्राम खरखड़ी के कुडबड़ी फलिया में हुई। यह कदम उसने महिला तांत्रिक के बहकावे में आकर उठाया। पुलिस के मुताबिक, गांव के किसान दिनेश (28) पुत्र जमसिंह डावर की चार संतान हैं। दो बेटे और दो बेटी। सबसे छोटे 5 साल के बेटे को लेकर दिनेश को शंका थी कि उस पर भूत प्रेत का साया है। 2 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिनेश ने बच्चे के हाथ, पैर काटकर उसकी हत्या कर दी। निर्दयी पिता ने बच्चे के दोनों हाथ और पैर काट दिए। इसके बाद उसका शव खेत के पास ले जाकर दफना दिया। गांव के ही रामसिंह चौहान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से शव बरामद किया। इसके बाद दिनेश को गिरफ्तार किया गया। आलीराजपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, एक महिला आरोपी फरार है। मामले में पुलिस को एक महिला इडी चौहान (40) की तलाश है। इस महिला को दिनेश गुरु मां का दर्जा देता है। संभवत: इसी महिला के बहकावे में आकर आरोपी ने बेटे की हत्या करने जैसा कदम उठाया। SDOP के मुताबिक, आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी गुरु इडी की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...