यूपी मैं समय पर चुनाव कराने की सभी दलों की मांग, 5 जवनरी के बाद तारीखों की घोषणा करेगा चुनाव आयोग, सुधारों का किया गया एलान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 30, 2021

यूपी मैं समय पर चुनाव कराने की सभी दलों की मांग, 5 जवनरी के बाद तारीखों की घोषणा करेगा चुनाव आयोग, सुधारों का किया गया एलान।

यूपी मैं समय पर चुनाव कराने की सभी दलों की मांग, 5 जवनरी के बाद तारीखों की घोषणा करेगा चुनाव आयोग, सुधारों का किया गया एलान।

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता, कोरोना संक्रमित मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी।



विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश का दौरा करने के बाद गुरुवार को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आयोग ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों की मांग है कि चुनाव समय पर कराए जाएं। टीम ने शासन, प्रशासन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

15 करोड़ से अधिक मतदाताओं की कुल संख्या
23.92 लाख पुरुष मतदाता हैं
28.86 लाख महिला मतदाता हैं
19.89 लाख मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि राज्य में अब तक मतदाताओं की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक है। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता के वास्तविक आंकड़े आएंगे। अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम न आए तो वो क्लेम कर सकते हैं। SSR 2022 के अनुसार अबतक 52.8 लाख नए मतदाताओं को सम्मलित किया गया है। इसमें 23.92 लाख पुरुष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के 19.89 लाख मतदाता हैं।

5 जनवरी के बाद होगा चुनाव तारीखों का एलान

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि हमने पुलिस-प्रशासन और राजनीतिक दलों के साथ बातचीत की है। कई राजनीतिक दलों ने रैलियों पर चिंता जाहिर की तो कई ने कहा है कि इनकी संख्या सीमित की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव की तारीखों का एलान 5 जनवरी के बाद होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता, कोरोना संक्रमित मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। 2017 के मतदान का प्रतिशत 61% था, जो लोकसभा चुनाव के समय में घटकर 59% हो गया था। वोटिंग % घटना चिंता का विषय है। इस बार पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

बढ़ाया जाएगा वोटिंग का समय

चुनाव आयोग ने बताया कि वोटिंग का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया जाएगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके साथ ही हर बूथ पर कोरोना वायरस से बचाव का इंतजाम किया जाएगा। तीन साल से तैनात कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि लोग सी-विजिल ऐप का इस्तेमाल करें। अगर चुनाव में गड़बड़ी हो रही है तो इसके जरिए शिकायत करें। हम उस पर एक्शन लेंगे।

 इन सुधारों का किया गया एलान

यूपी में बनाए जाएंगे 800 महिला पोलिंग बूथ
400 मॉडल पोलिंग बूथ और हर क्षेत्र में आदर्श पोलिंग बूथ भी बनाए जाएंगे
अन्य आईडी कार्ड से भी वोट डालने की सुविधा रहेगी
मतदान का समय भी एक घंटे बढ़ाया जाएगा
80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर, दिव्यांगजन और संक्रमित वोटर को घर से मतदान करने की सुविधा

यह भी पढ़े :- जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...