मास्क नहीं लगाने पर टोका तो महिला ने किया बवाल, महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर सड़क पर फेंका, दूसरी महिला कॉन्स्टेबल ने महिला को मारी चप्पल; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 29, 2021

मास्क नहीं लगाने पर टोका तो महिला ने किया बवाल, महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर सड़क पर फेंका, दूसरी महिला कॉन्स्टेबल ने महिला को मारी चप्पल; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html

मास्क नहीं लगाने पर टोका तो महिला ने किया बवाल, महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर सड़क पर फेंका, दूसरी महिला कॉन्स्टेबल ने महिला को मारी चप्पल।

मास्क नहीं लगाने पर टोका तो महिला ने किया बवाल, महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर सड़क पर फेंका, दूसरी महिला कॉन्स्टेबल ने महिला को मारी चप्पल; देखे विडियो।

देवास। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद पुलिस-प्रशासन की सख्ती कुछ लोगों काे रास नहीं आ रही है। मंगलवार को एबी रोड सयाजी द्वार पर बिना मास्क के जा रही एक महिला को टोका तो उसने बवाल कर दिया। एसडीएम से बहस की। फिर पुलिस थाने ले जाने लगी तो बोली हाथ लगाकर दिखा और महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे गुस्साई दूसरी कॉन्स्टेबल ने महिला को चप्पल जड़ दी। पुलिस के मुताबिक, जागृति माधवानी मिश्रा स्कूटी से जा रही थीं। उन्होंने मास्क नहीं लगाया था। जागृति को प्रशासनिक टीम ने समझाइश देते हुए फूल भेंट किया। जब महिला से कहा गया कि आप चालान कटवा लें तो वह भड़क गई। उसने एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को जमकर के खरी-खोटी सुनाई। बता दें, यहां नगर निगम, पुलिस और प्रशासन मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई कर रहा था। जागृति ने खुद को फार्मा मैन्युफैक्चरर बताया है। उनकी खुद की दवा कंपनी है।


एसडीएम प्रदीप सोनी ने पुलिसकर्मियों से कहा- इसको थाने ले जाओ बंद कर दो। इस पर जागृति बोलीं मैं पढ़ी-लिखी हूं। आप कैसे बंद कर देंगे। 2 साल से आप चालानी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। आज ही क्यों? दो महिला कॉन्स्टेबल ने जागृति को पकड़ने की कोशिश की तो बोलीं- हाथ लगाकर दिखा और धक्का दे दिया। धक्के से एक महिला कॉन्स्टेबल नीचे गिर गई। इससे गुस्साई दूसरी महिला कॉन्स्टेबल ने जागृति को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस उसको थाने ले गई।

जागृति माधवानी का कहना है कि सर के रोकते ही मैंने माफी मांगते हुए कहा- मैं घर से निकलते समय मास्क लगाना भूल गई, मैं लगा लेती हूं। इस पर उन्होंने कहा- आपको चालान भरना होगा। उन्होंने अधिकारियों के पास भेज दिया। मैंने उनसे बात की तो वे बोले ठीक है मैडम, मास्क लगा लीजिए। उन्होंने फूल भी दिया। मैं जाने लगी तो एक सर आए और बोले- चालान तो भरना ही पड़ेगा। मैंने कहा कि सरकार ने दो साल से यह नियम लागू कर रखा है, आज ही चेकिंग क्यों... कल तो कोई नहीं खड़ा था यहां। मैंने बहस शुरू की तो वे बोले अब तो चालान कटवाना ही पड़ेगा। वे मेरी गाड़ी लेकर चले गए। मैं चालान कटवा लेती तो सही रहती, बहस की तो गलत हूं।

मास्क नहीं लगाने पर टोका तो महिला ने किया बवाल, महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर सड़क पर फेंका, दूसरी महिला कॉन्स्टेबल ने महिला को मारी चप्पल; देखे विडियो।

एसडीएम प्रदीप सोनी का कहना कि मास्क लगाने की लोगों की आदत कुछ दिनों से छूट गई है। नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। मास्क नहीं लगाने वालों को समझाइश देने के साथ ही मंगलवार से चालानी कार्रवाई शुरू की गई है। महिला का व्यवहार गलत था। लोगों को सोचना चाहिए कि प्रशासन आखिर उन्हीं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सख्ती कर रहा है। महिला को लगा कि आज अचानक क्यों बैठ गए। 90 फीसदी लाेगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। हमने पॉजिटिव कार्रवाई भी की है। जैसे समझाइश दी, फूल दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...