Post Top Ad
Wednesday, December 8, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कलेक्टर ने जिले का भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य का लिया जायजा।
रायसेन, कलेक्टर ने जिले का भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य का लिया जायजा।
यह भी पढ़े :-
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :-
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में सतत् रूप से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाए जाने के लिए प्रदेश के साथ ही जिले में भी बुधवार को पुनः वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा जिले का भ्रमण कर अनेक सेंटर्स का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सेंटर्स पर वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया तथा लोगों से भी वैक्सीनेशन की जानकारी लेते हुए उन्हें प्रेरित किया। जिले में शाम 04.30 बजे तक 35 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा सकी। वैक्सीनेशन कार्य रात्रि 09 बजे तक किया जाएगा।
कलेक्टर दुबे द्वारा नकतरा, देवनगर, गढ़ी तथा बेगमगंज सहित अन्य क्षेत्रों में सेंटर्स का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य अमले से वैक्सीनेशन की जानकारी ली गई। साथ ही महिला बाल विकास, पंचायत सहित अन्य विभागों के मैदानी अमले को घर-घर दस्तक देकर द्वितीय डोज से शेष रहे सभी लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वार्ड, गॉव में कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीन के द्वितीय डोज से छूटे नहीं, यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश सेंटर पर नहीं आ सकता तो मोबाइल टीम द्वारा व्यक्ति के पास जाकर वैक्सीन की डोज लगाई जाए। कलेक्टर द्वारा मोबाइल पर भी नोडल अधिकारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए निर्देशित किया गया।
कलेक्टर दुबे ने नकतरा में वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण के पश्चात भ्रमण कर दुकानदारों तथा आमजन से वैक्सीन की दोनों डोज लगे होने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को समझाईश दी कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। जिन्होंने अब तक वैक्सीन की द्वितीय डोज नहीं लगवाई है वह सेंटर पर जाकर डोज जरूर लगवाएं। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा लोगों को मास्क लगाने सहित सभी जरूरी सावधानियां बतरने की भी समझाईश दी गई।
कलेक्टर दुबे ने बेगमगंज में वैक्सीनेशन कार्य के निरीक्षण के दौरान किला वार्ड सहित अन्य वार्डो में जाकर लोगों से चर्चा करते हुए वैक्सीन की दोनों डोज लगे होने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान वैक्सीनेशन का स्टेटस भी मोबाईल में चेक किया। साथ ही लोगों को समझाईश देते हुए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिले में महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र लोगों को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाए जाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। कलेक्टर दुबे द्वारा वैक्सीनेशन कार्य की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही जिला अधिकारियों की भी क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई गई थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा सुबह से अपने-अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य की मॉनीटरिंग के साथ ही लोगों से चर्चा कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीइओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद