Post Top Ad
Wednesday, December 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, गिले शिकवे भुलाकर खिलाई एक-दूसरे को मिठाई, माला पहनाकर फिर एक हुए पति-पत्नी।
रायसेन, गिले शिकवे भुलाकर खिलाई एक-दूसरे को मिठाई, माला पहनाकर फिर एक हुए पति-पत्नी।
यह भी पढ़े :-
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :-
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आपस के छोटे-मोटे विवादों से दंपति के बीच ऐसी दरार पड़ गई कि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों अलग हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पत्नी ने पति के साथ रहने से ही इंकार कर दिया, लेकिन दोनों का आपसी प्रेम और परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों ने उन्हें हमेशा के लिए दूर नहीं होने दिया। आखिकार दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपनी पुरानी गलतियों से तौबा की और सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई व माला पहनाकर कर खुशी-खुशी पाने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। मंगलवार को परिवार परामर्श केंद्र का माहौल उस समय खुशियों से भर गया जब 6 महीने से दूर पति पत्नी हँसते-मुस्कुराते एक साथ अपने घर लौटे। दोनों ने एक बार फिर एक दूसरे को माला पहनाकर व मुह मीठा कराके जीवन की मंगल शुरुआत की। रायसेन निवासी शनि तिलचौरिया ने मायके में रह रही अपनी पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाई थी। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले भोपाल निवासी पूजा से हुई थी। कुछ समय दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन जब पत्नी भोपाल जॉब करने लगी तो दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होने लगे। कुछ समय मे मतभेद इतने बड़ गए कि पत्नी विगत 6 माह पहले अपने मायके में जाकर रहने लगी। पत्नी अपने पति से इतनी नाराज थी कि पहले तो उसने पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया था। हालांकि तीन चरण की काउंसलिंग के बाद दोनों ने समझदारी दिखाते हुए अपने घर को बचाने का निर्णय लिया। मंगलवार को दोनों खुशी-खुसी फूल माला और मिठाई लेकर परिवार परामर्श केंद्र पहुचे जहाँ एक-दूसरे का मुह मीठा कर व माला पहनाकर फिर से दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। परिवार परामर्श केंद्र के सभी सदस्यों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंगलवार को बैठक में करीब 17 प्रकरण रखे गए थे जिनमे से 10 प्रकरणों में दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए उन्हें निराकृत कर नस्तीबद्ध किया गया। अन्य प्रकरणों में पक्षकारों के अनुपस्थिति रहने पर उन्हें आगामी तारीख दी गई। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एएसआई अनिल वर्मा, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसपी विकास शहवाल के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है जिसके माध्यम से परिवारिक विवादों को आपसी सहमति के सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
करीब 6 महीने पहले बाड़ी निवासी एक युवक की रायसेन निवासी एक युवती से शादी हुई थी। इस प्रकरण में सुनवाई के बाद सामने आया कि लड़की की शादी उसके परिजनों ने उसकी मर्जी के किलाफ की थी। दरअसल, लड़की किसी और को चाहती थी, उसी से शादी करना चाहती थी, इस तरह के लिखित बयान लड़की द्वारा पूर्व में न्यायालय में भी दर्ज कराए हैं, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी बाड़ी निवासी एक लड़के से कर दी। शादी के बाद से ही लड़की ससुराल वालों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर बार-बार मायके आ जाती, उसने पति के भी साफ कह दिया कि वह उसे छुए न वह किसी और कि अमानत है। हालांकि ये सब जानने के बाद भी लड़का और उसका पिता बहू को अपने साथ ले जाने तैयार थे, लेकिन उसे आगे से पुरानी सारी बातें भूलना होंगी। परन्तु लड़की ने ससुराल जाने से साफ मना कर दिया और बोली उसे पति से तलाक चाहिये। दोनो के बयान दर्ज कर प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद