डीजीपी जौहरी से म.प्र. पुलिस में सेवारत मास्‍टर्स एथलेटिक्‍स नेशनल चैम्पियनशिप की विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्‍य भेंट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 29, 2021

डीजीपी जौहरी से म.प्र. पुलिस में सेवारत मास्‍टर्स एथलेटिक्‍स नेशनल चैम्पियनशिप की विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्‍य भेंट।

यह भी पढ़े :- जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड। https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html 2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html

डीजीपी जौहरी से म.प्र. पुलिस में सेवारत मास्‍टर्स एथलेटिक्‍स नेशनल चैम्पियनशिप की विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्‍य भेंट।

डीजीपी जौहरी से म.प्र. पुलिस में सेवारत मास्‍टर्स एथलेटिक्‍स नेशनल चैम्पियनशिप की विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्‍य भेंट।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
भोपाल। तीसरी मास्‍टर्स एथलेटिक्‍स नेशनल चैम्पियनशिप की पुलिस विजेता खिलाड़ियों ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मुलाकात की। यह चैम्पियनशिप बीते 27 नवंबर से 30 नवंबर तक बनारस उत्‍तर प्रदेश में आयोजित हुई थी। जौहरी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में गोल्‍ड मेडल, सिल्‍वर मेडल तथा कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई एवं निरंतर अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनायें दीं। पुलिस महानिदेशक से सौजन्‍य भेंट करने पहुँचे खिलाड़ियों में निरीक्षक मीना गौड़, निरीक्षक शैली थामस, निरीक्षक राशिदा जहाँ तथा प्रधान आरक्षक विमल विग्रोल शामिल थी। प्रतियोगिता में सभी प्रदेश की टीमें शामिल हुई थी जिनमें मध्‍यप्रदेश से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में निरीक्षक मीना गौड़ द्वारा गोला फेक में गोल्‍ड मेडल तथा 5000 मीटर रेसवॉक में सिल्‍वर पदक, निरीक्षक शैली थामस द्वारा ट्रिपल जंप में गोल्‍ड तथा लांग जम्‍प में गोल्‍ड मेडल, निरीक्षक राशिदा जहाँ द्वारा हाई जंप में गोल्‍ड मेडल, 80 मीटर वाघा रेस में सिल्‍वर तथा 300 मीटर में सिल्‍वर मेडल तथा प्रधान आरक्षक विमल विग्रोल द्वारा 100 मीटर रेस में गोल्‍ड मेडल तथा 500 मीटर रेस वॉक में कांस्‍य पदक प्राप्‍त किया। प्रथम तथा द्वितीय पदक प्राप्‍त करने वाले खिलाड़ियों को जापान में मास्‍टर्स एशियन मीट में जाने का मौका मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...