यह भी पढ़े :-
जानें कहाँ तहसीलदार ने दिए फर्जी पत्रकार/यूट्यूबरों ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूचना संबंधित थानों व अपने कार्यालय में सूचना देने के आदेश जारी; देखे विडियो।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_651.html
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
गर्ल्स होस्टल संचालक ने लड़कियों के कमरों में लगवा रखे गुप्त कैमरे, लड़कियों ने कराई FIR दर्ज।
 |
| प्रतिकात्मक फोटो |
छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगाकर रखा था। जैसे ही वहां रह रही लड़कियों को इसके बारे में पता चला तो बवाल खड़ा हो गया। संचालक भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी है। उसने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठकर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में रह रही लड़कियों की एक्टिविटी को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं। सोमवार को उन लड़कियों को शक हुआ कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं। जब उन्होंने ध्यान से कमरे के हर एक कोने को देखा तो सच्चाई सामने आ गई। जैसे ही लड़कियों को पता चला कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़कियों ने संचालक को खूब खरीखोटी सुनाई और उससे डीवीआर मांगा। जब उसने डीवीआर नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई।
नेवई पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद बीएसपी कर्मी फगन लाल पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां तलाशी लेने के बाद पुलिस ने लड़कियों के कमरों से सीसीटीवी कैमरे और उनका डीवीआर जब्त किया। डीवीआर में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके पहले का स्टोरेज कहां है उसको लेकर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद